बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Rewari News ›   Interstate cattle-lifting gang busted, three notorious criminals arrested; confessed to six incidents, including one in Rewari.

अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार; रेवाड़ी समेत छह वारदातें कबूलीं

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 31 Jul 2026 04:08 PM IST
Interstate cattle-lifting gang busted, three notorious criminals arrested; confessed to six incidents, including one in Rewari.
रेवाड़ी। जिला पुलिस की सीआईए कोसली टीम ने अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पिछले एक महीने में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में अंजाम दी गई छह पशु चोरी की वारदातों को कबूल किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी किए गए मवेशियों की बरामदगी और गिरोह के अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी है। डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि गांव रोहड़ाई निवासी किसान रामकिशोर ने शिकायत दी थी कि 12 जुलाई की तड़के करीब तीन बजे उनके प्लॉट का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश एक भैंस और एक कटिया चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना रोहड़ाई में मामला दर्ज कर जांच सीआईए कोसली को सौंपी गई। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर सीआईए कोसली प्रभारी पीएसआई नितीश कुमार की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने 28 जुलाई को महेंद्रगढ़ के गांव बसई निवासी राजू बंजारा और जयपुर (राजस्थान) के जयसिंहपुरा खोर निवासी गोपी उर्फ पांडू बंजारा को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के आधार पर गिरोह के तीसरे सदस्य उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी मोहम्मद सलमान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मोहम्मद सलमान गांवों में फर्जी भैंस व्यापारी बनकर लोगों से संपर्क करता था, जबकि उसके साथी राजू और गोपी लहसुन बेचने के बहाने गांवों में घूमकर पशुओं और स्थान की रेकी करते थे। इसके बाद रात के समय पिकअप वाहन में पशुओं को चोरी कर उत्तर प्रदेश के पशु मेलों में बेच दिया जाता था। पूछताछ में आरोपियों ने पिछले एक महीने के दौरान छह पशु चोरी की वारदातें कबूल की हैं। इनमें रेवाड़ी की चार, महेंद्रगढ़ की एक और चरखी दादरी की एक वारदात शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी भैंस चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने किसानों और ग्रामीणों से अपील की कि गांव में भैंस व्यापारी, लहसुन विक्रेता या अन्य बहाने से घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित थाना या डायल-112 पर दें। उन्होंने कहा कि पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी किए गए सभी मवेशियों की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: लखनऊ विश्वविद्यालय का 69वां दीक्षांत समारोह, कुल 1,25,239 विद्यार्थियों को उपाधियां मिलीं

31 Jul 2026

Chamba Rain: मूसलाधार बारिश में शहर की सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

31 Jul 2026

VIDEO: हर हर महादेव... कंधे पर 65 लीटर गंगाजल लेकर जलाभिषेक करने निकले लक्ष्मण मौर्य

31 Jul 2026

कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एंटी नारकोटिक सेल और तस्करों में मुठभेड़, मटौर निवासी तस्कर संदीप अस्पताल में भर्ती

31 Jul 2026

VIDEO: कलुआ राम मंडी बंद कराने को फिर से धरने पर बैठेंगे व्यापारी

31 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: 50 किलो फूलों से महकेगा भोलेनाथ का दरबार

31 Jul 2026

VIDEO: बोल बम के जयकारों के बीच, बदहाल मार्ग बनेंगे रोड़े

31 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में मौत का लाइव CCT V, 18 चक्का ट्रक की चपेट में आया युवक

31 Jul 2026

फतेहाबाद की हंस मार्किट में नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान, रेहड़ियां जब्त

31 Jul 2026

कानपुर: निषाद पार्टी ने आरक्षण की मांग कर विधायक को सौंपा ज्ञापन

31 Jul 2026

Mandi Fire News: धर्मपुर के कुसरी में भीषण आग, पोल्ट्री फार्म जलकर राख; 200 तक बॉयलर मुर्गे जिंदा जले

31 Jul 2026

Hamirpur: 107 करोड़ से मजबूत होगी बिजली व्यवस्था, 701 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे

पानीपत में सावन के दूसरे दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के ही दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

31 Jul 2026

11 अगस्त से डीएसपी राजासांसी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगी किसान-मजदूर संघर्ष समिति

31 Jul 2026

अमृतसर बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दुकान से उठाई चीनी की बोरी, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

31 Jul 2026

यमुनोत्री हाईवे पर कई जगह भूस्खलन से यातायात ठप,

31 Jul 2026

जीरा पुलिस ने नाबालिग बच्चे को परिजनों से मिलाया

राजस्थान में मानसून का नया दौर शुरू, कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश की संभावना

31 Jul 2026

Barwani News: ऑनलाइन परीक्षा केंद्र की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों का प्रदर्शन, 11 घंटे तक चला धरना

31 Jul 2026

Rajasthan: CM भजनलाल ने की PM मोदी की सराहना, बोले- संत रविदास का संदेश घर-घर पहुंचाया

31 Jul 2026

Chhattisgarh News: लगातार बारिश से गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ा, जरूरत पड़ने पर छोड़ेंगे 20 हजार क्यूसेक पानी

31 Jul 2026

Baran News: वृद्धा के सिर पर जानलेवा हमला, आधा किलो चांदी के कड़े और सोने का ताबीज लूटकर फरार हुआ बदमाश

31 Jul 2026

Ujjain: भांग के दिव्य श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, त्रिपुंड-चंद्रमा, बेलपत्र और डमरू के साथ खुला तीसरा नेत्र

31 Jul 2026

शुक्लागंज: करोड़ों की लागत से लगे स्ट्रीट पोल जर्जर, बत्ती भी नहीं जल रही

31 Jul 2026

जाल बिछाकर ठगी करने वाला पीडीडीयू नगर में गिरफ्तार, VIDEO

31 Jul 2026

25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार, आठ माह से चल रहा था फरार; VIDEO

31 Jul 2026

जमीन विवाद में सड़क पर उतरे किसान, बांस-बल्ली बांध चार घंटे तक लगाया जाम, VIDEO

31 Jul 2026

मां विंध्यवासिनी परिसर में भिड़े पंडा, VIDEO

31 Jul 2026

अंबेडकरनगर: सगी बहनों के धर्मांतरण और शरण देने वाले आरोपी का मकान ध्वस्त

31 Jul 2026

Haridwar: कावड़ यात्रा की पहली रात धर्मनगरी में उमड़ी भोले के भक्तों भारी भीड़

30 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed