Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Massive Crowds Swarm Niharika Chaudhary's Nomination Filing in Rewari; Captain Condemns Rao Inderjit's Statement.
{"_id":"69eb4fb35945bf343d03d2b5","slug":"video-massive-crowds-swarm-niharika-chaudharys-nomination-filing-in-rewari-captain-condemns-rao-inderjits-statement-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में नेहारिका चौधरी के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, कप्तान ने राव इंद्रजीत के बयान की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में नेहारिका चौधरी के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, कप्तान ने राव इंद्रजीत के बयान की निंदा की
नगर परिषद चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी नेहारिका चौधरी ने जिला सचिवालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। वह संत रविदास मंदिर से समर्थकों के बड़े काफिले के साथ रवाना हुईं। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव, जितेंद्र बघेल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एमएल रंगा और पूर्व विधायक चिरंजीव राव सहित अनेक नेता मौजूद रहे। नामांकन के दौरान भारी भीड़ उमड़ी, जिसे कांग्रेस ने जनसमर्थन का संकेत बताया।
कप्तान ने राव इंद्रजीत सिंह के शब्दों की भ्रत्सना
इस मौके पर कैप्टन अजय सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक चुने हुए विधायक के लिए अपशब्दों का प्रयोग करना बेहद निंदनीय है। यह दर्शाता है कि आज भी कुछ लोगों में राजशाही मानसिकता समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।
भ्रष्टाचार का मुद्दा बनेगा चुनाव का केंद्र
कप्तान यादव ने कहा कि कांग्रेस नगर परिषद चुनाव में भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से जनता के बीच लेकर जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकाल में विकास कार्यों की अनदेखी हुई और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला।
विनिता पीपल पर लगाए आरोप
उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विनिता पीपल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सड़क निर्माण में खामियां रहीं और बिना टेंडर के काम कराए गए। जनता उन्हें पहले ही आजमा चुकी है, इसके बावजूद भाजपा ने दोबारा टिकट दिया है।
नेहारिका पर जताया भरोसा
कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी ने नेहारिका चौधरी को सोच-समझकर टिकट दिया है। वह पढ़ी-लिखी, युवा और नया चेहरा हैं, जो शहर की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में भारी गुटबाजी है, जिसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिलेगा।
भाजपा पर विकास ठप करने का आरोप
कप्तान यादव ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में नगर परिषद ने शहर के विकास को पूरी तरह से ठप कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि शहर में सैकड़ों कॉलोनियां किसके इशारे पर काटी गईं और भ्रष्टाचार किसके संरक्षण में हुआ। साथ ही उन्होंने पेयजल संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शहर में दो-दो दिन बाद पानी की आपूर्ति हो रही है।
शकुंतला भांडोरिया पर भी साधा निशाना
पूर्व चेयरपर्सन शकुंतला भांडोरिया के निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें पहले मौका दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी। ऐसे में उनकी निष्ठा पर सवाल उठता है।
नेहारिका चौधरी ने उठाया पानी का मुद्दा
नामांकन के बाद नेहारिका चौधरी ने कहा कि शहर में महिलाओं को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वह इस समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेंगी। उन्होंने कहा कि वह जनता के भरोसे चुनाव लड़ रही हैं और जनता ही उनका चुनाव लड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।