सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Rewari News ›   My Village, My Pride: Kosli—A Unique Identity of Temples, Traditions, and Valor

मेरा गांव मेरी शान: कोसली में मंदिरों, परंपराओं और वीरता की अनूठी पहचान

Naveen Naveen
Updated Thu, 28 May 2026 04:14 PM IST
My Village, My Pride: Kosli—A Unique Identity of Temples, Traditions, and Valor
जिले का ऐतिहासिक गांव कोसली अपनी वीरता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के कारण पूरे प्रदेश में विशेष पहचान रखता है। सैनिकों की संख्या के मामले में प्रदेश में अग्रणी रहने वाला यह गांव धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। गांव में बड़ी संख्या में प्राचीन मंदिर और धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जिसके कारण इसे मंदिरों का गांव कहना गलत नहीं होगा। हरियाणा राज्य के गजट के अनुसार कोसली गांव की स्थापना वर्ष 1193 में दिल्ली के महाराजा आनंदपाल तोमर के पुत्र कौशल देव सिंह ने मठाधीश बाबा मुक्तेश्वर पुरी के आशीर्वाद से की थी। उस समय गांव के चारों ओर घना जंगल हुआ करता था, जहां शेर और चीते घूमते थे। कर्म सिंह ने बताया कि कोसली गांव की सामाजिक अहमियत भी सदियों से बनी हुई है। आसपास के करीब 12 गांव, जिन्हें कोसलिया खेड़ा कहा जाता है, उनके सामाजिक और पारिवारिक मामलों का समाधान आज भी कोसली में ही किया जाता है। गांव की पुरानी परंपराएं और सामाजिक व्यवस्था आज भी लोगों के जीवन का हिस्सा बनी हुई हैं। देशभर से कोसलिया गोत्र के लोग हर साल होली पर्व पर बाबा मुक्तेश्वर पुरी महाराज के मठ में माथा टेकने पहुंचते हैं। यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर में वर्ष में दो बार विशाल मेले का होता है आयोजन अशोक यादव ने बताया कि गांव में स्थित देवी माई के मंदिर में वर्ष में दो बार विशाल मेले का आयोजन होता है। इस मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवजात बच्चों के मुंडन संस्कार और नवविवाहित जोड़ों की जात भी यहां लगाई जाती है। इसके अलावा गांव में प्राचीन शिव मंदिर, शनि देव मंदिर, ठाकुर जी मंदिर, गोगाजी मंदिर और बलखड़ी मंदिर जैसे धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं, जहां सुबह-शाम श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। गांव अपनी अनूठी सांस्कृतिक परंपराओं के लिए भी जाना जाता है: दयावान ने बताया कि कोसली गांव अपनी अनूठी सांस्कृतिक परंपराओं के लिए भी जाना जाता है। आधुनिकता के दौर में जहां कई पारंपरिक त्योहार और लोक संस्कृतियां धीरे-धीरे खत्म होती जा रही हैं, वहीं कोसली में आज भी सदियों पुरानी परंपराएं जीवित हैं। नवजात शिशु के जन्म पर कुआं पूजन की रस्म आज भी उसी परंपरा के साथ निभाई जाती है, जैसी करीब 800 वर्ष पहले निभाई जाती थी। गांव में होली गायन की परंपरा भी बेहद खास: सरपंच रामकिशन जांगड़ा ने बताया कि गांव में होली गायन की परंपरा भी बेहद खास मानी जाती है। महाशिवरात्रि से शुरू होने वाले होली गीतों का दौर फाग पर्व तक चलता है। पीढ़ी दर पीढ़ी पुराने लोकगीतों को उसी शैली में गाया जाता है, जैसे सैकड़ों वर्ष पहले गाए जाते थे। ग्रामीणों के अनुसार सदियों पहले गांव पर एक डाकू और उसके साथियों ने हमला कर दिया था। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए डाकुओं के सरदार का सिर कलम कर दिया था। इसी विजय की खुशी में फाग पर्व पर विशेष आयोजन किया जाता है। गांव का धना नाई, मठाधीश महाराज, नंबरदार और ग्रामीण ठाकुर जी की प्रतिमा को सजाकर चौपाल से मठ तक लेकर जाते हैं। इसके बाद फाग मेले की शुरुआत होती है। मेले में आने वाले चढ़ावे का हिसाब आज भी सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार रखा जाता है। चौपाल में बैठकर चढ़ावे की राशि गिनी जाती है और करीब 800 से 900 वर्ष पुरानी बहियों में उसका लेखा-जोखा दर्ज किया जाता है। यही परंपराएं कोसली गांव को सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था का जीवंत उदाहरण बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kangra: जमानाबाद मतदान केंद्र में उमड़ा लोकतंत्र का उत्साह

28 May 2026

VIDEO: ऐशबाग ईदगाह में सुन्नी समाज के लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की

28 May 2026

अमृतसर के गुरुद्वारा शहीदां साहिब में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, संगत और कर्मचारियों ने पाया काबू

28 May 2026

चंडीगढ़ के सेक्टर बीस की जामा मस्जिद में ईद की नमाज

28 May 2026

बाघागाड़ा-सिक्टौर फोरलेन पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, दो की जिंदा जलकर मौत

28 May 2026
विज्ञापन

अलग-अलग मस्जिदों में हजारों ने पढ़ी बकरीद की नमाज, मांगी मुल्क में अमन की दुआ

28 May 2026

VIDEO: ईदगाह में जगह कम पड़ने पर छतों पर अदा की गई नमाज, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा

28 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: सुल्तानपुर में धूमधाम से मनी ईद-उल-अजहा, ईदगाह में हजारों हाथ उठे अमन-चैन की दुआ के लिए

28 May 2026

VIDEO: बकरीद पर ईदगाहों और मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज, अमन-भाईचारे की मांगी दुआ

28 May 2026

VIDEO: बाह में बकरीद की नमाज पर दिखा भाईचारा

28 May 2026

VIDEO: आगरा ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की बकरीद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

28 May 2026

VIDEO: फतेहपुर सीकरी में गूंजी ईद की तकबीर, हजारों लोगों ने मांगी अमन-चैन और भाईचारे की दुआ

28 May 2026

सोनभद्र में ईदगाह पहुंचे डीएम व एसपी, दी मुबारकबाद; VIDEO

28 May 2026

Video: मंडी में दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू, 196 पंचायतों में सुबह से मतदान को लेकर उत्साह

28 May 2026

कन्नौज: सराफा कारोबारी की पत्नी की हत्या और लूट का खुलासा, मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ पूर्व ड्राइवर

28 May 2026

VIDEO: लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा करने पहुंचे लोग

28 May 2026

Kullu: जिला कुल्लू की 85 पंचायतों में मतदान शुरू

28 May 2026

VIDEO: जिलेभर में मनाया गया बकरीद का पर्व, देश में अमन और खुशहाली के लिए मांगी दुआ

28 May 2026

VIDEO: रामनगरी में करीब 111 ईदगाहों और 211 मस्जिदों में बकरीद की अदा की गई नमाज

28 May 2026

VIDEO: ऐशबाग ईदगाह में बकरीद की नमाज को लेकर तैयारियां पूरी, किए गए पूरे इंतजाम

28 May 2026

VIDEO: चौक बड़ी काली जी मंदिर के बाहर लगी पूजा सामग्री की दुकानों मे शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग

28 May 2026

VIDEO: ईदगाह के ऐशबाग में होगी बकरीद की नमाज, ड्रोन से की जाएगी निगरानी, पुलिस बल तैनात

28 May 2026

VIDEO: चौक के काली जी मंदिर के बाहर शॉर्ट सर्किट से दुकानों में लगी आग, मौजूद लोगों ने बताया पूरा वाकया

28 May 2026

Chamba: सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर जुटे लोग

28 May 2026

बनारस के मस्जिदों में नमाजियों ने अदा की नमाज; VIDEO

28 May 2026

गुरुहरसहाए में विधायक ने हलके की अलग-अलग पंचायतों को 26 लाख रुपये के चेक बांटे

चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर 78 मुलाजिमों के खिलाफ परचा दर्ज करने की शिकायत

Baghpat: रटौल में अदा हुई ईद की नमाज, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

28 May 2026

Baghpat: ईदगाह में जगह भरने पर रोके गए नमाजी, बैरिकेड फांदकर अंदर पहुंचे लोग, पुलिस ने दौड़ाए

28 May 2026

Meerut: ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रेलवे रोड चौराहा बना छावनी

28 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed