Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Two groups clashed during the construction of the temple in Rewari, hurling bricks, stones and sticks.
{"_id":"69b13c5446550abf2a0a26ef","slug":"video-two-groups-clashed-during-the-construction-of-the-temple-in-rewari-hurling-bricks-stones-and-sticks-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में बनवारे के दौरान दो पक्षों में झड़प, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में बनवारे के दौरान दो पक्षों में झड़प, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले
बावल के वाल्मीकि मोहल्ले में मंगलवार रात बनवारे के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। बाद में पुलिस कस्टडी में बनवारा निकाला गया। बस्ती में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बुधवार को शादी संपन्न कराई जाएगी।
सुनियोजित हमले का आरोप
दूल्हे के चाचा व भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्प कुमार ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात उनके भतीजे अंकित का बनवारा निकाला जा रहा था। इसी दौरान बस्ती में प्रेम कुमार और जगदीश लाठियां लेकर पहले से बैठे हुए थे। आरोप है कि अचानक उनके घरों की ओर से बनवारे पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए गए। कई लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उनके बेटे अमित सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने बताया कि पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए पुलिस सुरक्षा में बनवारा निकलवाया।
गौत्र की लड़की से शादी पर विवाद
पुष्प कुमार के अनुसार बस्ती में सारवान गौत्र के कई परिवार रहते हैं। पहले भी दोनों गौत्रों में शादियां हो चुकी हैं और किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी। लेकिन अब उनके भतीजे की शादी सारवान गौत्र की लड़की से होने पर कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी उन्हें धमकी दी गई थी, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। अब भी शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
आधी बस्ती कर रही विरोध
वाल्मीकि मोहल्ले में करीब 50 परिवार रहते हैं, जिनमें लगभग आधे परिवार सारवान गौत्र के बताए जा रहे हैं। राकेश के बेटे अंकित की शादी बुधवार को सारवान गौत्र की लड़की के साथ होनी है। मंगलवार रात दूल्हा पक्ष की ओर से बनवारा निकाला जा रहा था, इसी दौरान दूसरे गुट के लोगों पर घात लगाकर हमला करने का आरोप लगाया गया है।
स्थिति नियंत्रण में, पुलिस तैनात
बावल थाना प्रभारी ने बताया कि राकेश के परिवार की ओर से पहले शिकायत दी गई थी, लेकिन उसमें किसी का नाम नहीं बताया गया था। मंगलवार को भी दोनों पक्षों से बातचीत की गई थी, लेकिन बनवारे के दौरान अचानक विवाद हो गया। करीब 20 से 25 परिवार इस शादी का विरोध कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शादी संपन्न होने तक बस्ती में पुलिस तैनात रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।