{"_id":"6a1d42477d2208efe90e01e4","slug":"video-ambedkar-colony-is-facing-drinking-water-crisis-for-the-last-6-years-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: आंबेडकर कॉलोनी में 6 साल से पेयजल संकट, डीसी ऑफिस समस्या लेकर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: आंबेडकर कॉलोनी में 6 साल से पेयजल संकट, डीसी ऑफिस समस्या लेकर पहुंचे लोग
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:56 PM IST
Link Copied
शहर की आंबेडकर कॉलोनी में पेयजल समस्या से लोग काफ़ी समय से परेशान है। सोमवार को कॉलोनी के महिला-पुरुष शिकायत लेकर लघु सचिवालय पहुंचे। कॉलोनी वासी अमीचंद ने बताया कि यहां पेयजल की समस्या नई नहीं है। पिछले 6 साल से नलों में नाममात्र पानी आता है। गर्मी में तो हालात और बदतर हो जाते हैं। वर्ष 2020 से हम लगातार जनस्वास्थ्य विभाग और उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दे रहे हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता जसबीर ने बताया कि कॉलोनी की गली नंबर तीन के अनेक घरों में पानी की सप्लाई न के बराबर है। हमें मजबूरन प्राइवेट टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। एक टैंकर 800 से 1000 रुपये का पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।