{"_id":"69ad5ac2a879e7ff8b0bb575","slug":"video-blood-donation-camp-organised-on-international-womens-day-2026-03-08-1772968642","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, 30 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, 30 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 04:47 PM IST
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अमर उजाला व हम और सोशल वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से रेलवे स्टेशन स्थित अधिकारी विश्राम गृह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 30 यूनिट रक्तदान हुआ।
इसमें उत्तर भारत रेलवे के सहयोग व नागरिक अस्पताल रोहतक के डॉक्टरों की टीम का सहयोग रहा। इसमें जिला परिषद रोहतक की अध्यक्ष मंजू हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस दौरान संदेश दिया गया कि विवाह से पूर्व लड़का-लड़की को थैलेसीमिया, काला पीलिया (हेपेटाइटिस), हेपेटाइटिस बी व हेपेटाइटिस सी की जांच करानी चाहिए। इससे परिवार और समाज को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है।
इस दौरान मंजू हुड्डा ने कहा कि महिला दिवस हमें समाज में महिलाओं की शक्ति, योगदान और उनके सम्मान को याद करने का अवसर देता है। रक्तदान पुण्य कार्य है जिससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर सोसाइटी के पदाधिकारी, समाजसेवी व अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।