{"_id":"68fdcb6c5e1a8b2d250edd34","slug":"video-on-manohar-lals-statement-in-rohtak-hooda-said-you-read-between-the-lines-2025-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में मनोहर लाल के बयान पर हुड्डा बोले, यू रीड बिटबिन द लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में मनोहर लाल के बयान पर हुड्डा बोले, यू रीड बिटबिन द लाइन
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:49 PM IST
Link Copied
प्रदेश के मुख्यमंत्री की चलती है या नहीं। यह मुद्दा सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच बयानबाजी का केंद्र बन गया है। विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री मिलकर काम करते हैं। अब इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि इसका मतलब कहा होगा। यू रीड बिटबिन द लाइन। हुड्डा रविवार को डी पार्क स्थित आवास पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
एक साल में भाजपा सरकार के 45 संकल्प पूरे होने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया। 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का दावा करने वाली सरकार किसानों को धान व बाजरे का पूरा मूल्य नहीं दे रही है। मजबूरी में किसान 300-400 रुपये कम में फसल बेचने पर मजबूर हैं।
एक तरफ सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, दूसरी तरफ आय दोगुनी करने की जगह लागत बढ़ा दी। खाद व कीटनाशक महंगे हो गए हैं। उन्हाेंने कहा कि कभी सरकार पोर्टल पंजीकरण, कभी मंडी गेट तो अब यूरिया व डीएपी खरीद के लिए भी पंजीकरण की बात कह रही है। अगर यूं ही व्यवस्था चलती है तो मुख्यमंत्री, मंत्री व अफसरों की क्या जरूरत है। हुड्डा ने गन्ने का भाव 500 रुपये क्विंटल करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।