{"_id":"69ad5b775fc3b164c10c2c3b","slug":"video-organising-a-programme-on-international-womens-day-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बराबरी व भेदभाव के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बराबरी व भेदभाव के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 04:50 PM IST
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने रविवार को बराबरी व भेदभाव के खिलाफ चर्चा की। जनवादी महिला समिति की ओर से मानसरोवर पार्क में चर्चा करने के बाद मानसरोवर पार्क से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक महिलाओं ने रोष प्रदर्शन किया। जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय कमेटी सदस्य डॉ. मनजीत राठी ने कहा कि महिलाओं ने इस समाज में अपनी स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए और समान नागरिक अधिकार पाने के लिए कड़े संघर्ष किए हैं। आज जो कुछ भी महिलाओं के पास है वो उन्हें स्वत: नहीं मिला बल्कि यह संगठित आंदोलनों और बलिदानों का परिणाम है। इस दौरान समिति की जिला कोषाध्यक्ष राजकुमारी दहिया, बिमला हुड्डा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सीटू, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा, डीवाईएफआई, एसएफआई, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, नागरिक मंच, विकलांग अधिकार मंच, दलित अधिकार मंच के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।