{"_id":"6a1c23fe17cffff2760344e3","slug":"video-organising-thang-ta-competition-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: थांग-ता प्रतियोगिता के अंडर-14 सब जूनियर में माहिर, सात्विक व शोभित ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: थांग-ता प्रतियोगिता के अंडर-14 सब जूनियर में माहिर, सात्विक व शोभित ने जीता स्वर्ण
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 05:35 PM IST
थांग-ता प्रतियोगिता के अंडर-14 सब जूनियर बॉयज वर्ग के फूनाबा अमा स्टाइल-1 इवेंट में माहिर, सात्विक व शोभित ने स्वर्ण पदक जीता है। जबकि, फूनाबा अनीशुबा स्टाइल-2 इवेंट में वंश कुमार, आरव शर्मा, हिमांशु व यंश ने प्रथम स्थान के स्वर्ण पदक हासिल किया है। कलानौर स्थित शिव मंदिर सामुदायिक हॉल में रविवार को हरियाणा थांग-ता एसोसिएशन की ओर से 18वीं जिलास्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह व थांग-ता एसोसिएशन के महासचिव एवं मुख्य कोच मदन लाल बागड़ी ने जिला चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में अनेक स्कूलों, अकादमियों और क्लबों के 100 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया महासचिव मदन लाल बागड़ी ने बताया कि अंडर-14 सब जूनियर बॉयज वर्ग के फूनाबा अमा स्टाइल-1 इवेंट के 25 किलो भार वर्ग में खेल नर्सरी कलानौर से माहिर ने स्वर्ण, 29 किलो में श्री बाबा मस्तनाथ स्कूल से सात्विक ने स्वर्ण, 33 किलो में एक्स-ट्रीम मार्शल आर्ट्स अकादमी से रोनीत राज लुहानीवाल ने स्वर्ण व जेडजीएस, ऑप्टिमा विंग से जियांश ने रजत पदक हासिल किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।