Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : blood donation camp has been organized by Rotary Club of Sonipat City in hospital located in old industrial area
{"_id":"67498f7299a894ad1607c623","slug":"video-blood-donation-camp-has-been-organized-by-rotary-club-of-sonipat-city-in-hospital-located-in-old-industrial-area","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत सिटी की ओर से पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित अस्पताल में लगाया गया है रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत सिटी की ओर से पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित अस्पताल में लगाया गया है रक्तदान शिविर
सोनीपत में रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत सिटी की ओर से पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में युवाओं के साथ लोगों ने बढ़-चढकऱ भाग लिया और रक्तदान किया। युवाओं ने रक्तदान करके दूसरों को भी प्रेरित किया, ताकि समय पर जरूरतमंदों की जान बचाकर मानवता का धर्म निभाया जा सके। शिविर में रोटरी क्लब ब्लड बैंक की ओर से रक्तकोष टीम सहयोग कर रही है। शिविर में फिलहाल 30 लोग रक्तदान कर चुके हैं।
रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत सिटी के सदस्य प्रवीन वर्मा ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। दान की गई रक्त की दो बूंद किसी का जीवन बचा सकती है। सभी को वर्ष में कम से कम चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहता है। रक्तदान से शरीर में बीमारी होने जैसी कोई भ्रांतियां मन में नहीं होनी चाहिए। डॉ. सुरेश कालड़ा ने कहा कि युवा पीढ़ी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान से हमारा शरीर विभिन्न बीमारियों से बच सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।