{"_id":"67d012d865fc8c5e0e016733","slug":"video-chanting-of-har-har-mahadev-in-sonipat-saffron-trishul-yatra-entered-the-city-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में हर-हर महादेव के उद्घोष, शहर में भगवा त्रिशूल यात्रा ने किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में हर-हर महादेव के उद्घोष, शहर में भगवा त्रिशूल यात्रा ने किया प्रवेश
प्रयागराज से प्रारंभ की गई भगवा त्रिशूल यात्रा का हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ पहुंची। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर कामी रोड स्थित पूर्ण मूर्ति कैंपस में पहुंचेगी, जहां यात्रा का ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद की ओर से निकाली जा रही भगवा त्रिशूल यात्रा ने मात्र 21 दिनों में 12 ज्योतिर्लिंग, 4 धाम व 12 शक्तिपीठों का भ्रमण कर 120 त्रिशूलों के साथ सोनीपत पहुंची।
पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन व परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन डाॅ. नवीन नैन भालसी ने बताया कि पूर्ण मूर्ति कैंपस में युवाओं व लोगों को सनातन धर्म व हिंदू धर्म से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण है। मंदिरों का संरक्षण व आधुनिकीकरण भी इसका लक्ष्य है। युवा जागरूकता, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यावरण व जल संरक्षण को प्रोत्साहित करना यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। यात्रा ने कम समय में इतना लंबा सफर तय करके भी एक रिकॉर्ड बनाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।