Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Deputy Civil Surgeon in Sonipat gave instructions to make women aware about family planning
{"_id":"67af16d71321f3ef2207a476","slug":"video-deputy-civil-surgeon-in-sonipat-gave-instructions-to-make-women-aware-about-family-planning","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में उप सिविल सर्जन ने परिवार नियोजन से संबंधित महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में उप सिविल सर्जन ने परिवार नियोजन से संबंधित महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश
नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को उप सिविल सर्जन डॉ. आशा सहरावत ने प्रसूति विभाग का दौरा किया। उन्होंने परिवार नियोजन से संबंधित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए चिकित्सक व नर्सिंग अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।इसके लिए अस्पताल में आने वाले महिलाओं को जागरूक किया जाए।
उप सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल में महिलाओं के गर्भ निरोधक के लिए कॉपर-टी और प्रसवोत्तर अंतर गर्भाशयी गर्भनिरोधक उपकरण (पीपीआईयूसीडी) की सुविधा दी जा रही है। अंतरा इंजेक्शन 90 दिन तक गर्भ निरोधक के लिए कारगर है। यह इंजेक्शन हर तीन महीने बाद लगाया जाता है। माला-डी की एक-एक गाेली रोजाना लेनी होती है। वहीं, छाया की गोलियां सप्ताह में दो बार लेनी होती हैं।
तीन माह बाद महिलाओं को सप्ताह में छाया की एक गोली लेनी होती है। परिवार नियोजन के लिए कॉपर-टी कभी भी लगाई जा सकती है। विभाग की ओर से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। डिलिवरी के तुरंत बाद पीपीआईयूसीडी भी लगाई जा रही है।
इसके लिए महिलाओं को पहले बताया जाता है। महिला की रजामंदी के बाद ही पीपीआईयूसीडी लगाई जाती है। पीपीआईयूसीडी के केस ज्यादा से ज्यादा बढ़ाए जाएंगे। साथ ही पुरुष नसबंदी के ऑपरेशन के लिए जारूकता अभियान चलाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।