{"_id":"6740455ac273ed9c3e0fd62d","slug":"video-district-councilors-wrote-letter-in-blood-to-remind-chief-minister-of-his-promise","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में मुख्यमंत्री को वादा याद दिलवाने के लिए जिला पार्षदों ने खून से लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में मुख्यमंत्री को वादा याद दिलवाने के लिए जिला पार्षदों ने खून से लिखा पत्र
सोनीपत के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनका वादा याद दिलवाने व अपनी मांगों को लेकर गोहाना रोड स्थित जिला परिषद कार्यालय के सामने 72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे जिला पार्षदों व ब्लॉक समिति सदस्यों ने सरकार को अपने खून से पत्र लिखा है। जिला पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्य इस पत्र को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजेंगे। वहीं जिला पार्षदों व ब्लॉक समिति सदस्यों भूख हड़ताल जारी है।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बावजूद उनकी मांगों पर अनदेखी की जा रही है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, उनका प्रयास जारी रहेगा। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि जिला पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्यों को गांवों में विकास के लिए सांसद व विधायक की तर्ज पर वर्ष में एक बार कोटा दिया जाए। विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से बहुत कम ग्रांट दी जा रही है। उनकी सरकार से मांग है कि प्रत्येक जिला पार्षद काे ग्रांट के अतिरिक्त एक करोड़ रुपये व ब्लॉक समिति सदस्य को 50 लाख रुपये वार्षिक मुहैया करवाया जाए, जिससे वह विकास कार्य करवा सकें। डीपीसी का दोबारा से गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान व उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पंचायती राज को मजबूत किया जाए। अन्यथा सरकार इसे पूर्ण रूप से खत्म करें।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने पंचायती राज संस्था में अरबों रुपये का जीएसटी घोटाले का आरोपों पर भी जांच की मांग की। उन्होंने ग्राम सचिवों व अन्य अधिकारियों को जीएसटी घोटाले व ई-रिक्शा घोटाले किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अधिकारी 50 हजार के कार्य के बाद दो-दो लाख रुपये के बिल काट रहे हैं। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। ब्लॉक समिति सदस्य विकास शर्मा ने कहा कि पंचायती राज में इंजीनियरिंग शाखा ने लूट मचा रही है।
सोनीपत ब्लॉक समिति की दो साल में छह बैठकें हो चुकी है, लेकिन कोई भी कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया है। बार एसोसिएशन से अधिवक्ता आशीष खत्री, मोहित, सागर, रवि, सीआईटीयू के नेता आनंद शर्मा व विभिन्न गांवाें के सरपंचों ने भी धरने को समर्थन दिया है। धरने पर ब्लॉक समिति सदस्य जोगेंद्र, सचिन व जिला पार्षद प्रतिनिधि यशपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।