Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Mohanlal Badoli, Chairman of the Haryana Bureau of Public Enterprises, planted a sapling in gohana sonipat on the occasion of the 77th Van Mahotsav.
{"_id":"6a6b44ba090fada10809cc2c","slug":"video-mohanlal-badoli-chairman-of-the-haryana-bureau-of-public-enterprises-planted-a-sapling-in-gohana-sonipat-on-the-occasion-of-the-77th-van-mahotsav-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना: 77वें वन महोत्सव के मौके पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना: 77वें वन महोत्सव के मौके पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गोहाना। 77वें वन महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को मुण्डलाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधारोपण कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में वर्चुअल प्रसारण भी दिखाया गया।
चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा को हरा-भरा बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल तब तक करनी चाहिए, जब तक वह वृक्ष न बन जाए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़कर लोग अपनी मां, पिता, दादा-दादी या परिवार के किसी प्रिय सदस्य के नाम पर पौधा लगाएं। इससे पौधों के प्रति अपनापन बढ़ेगा और उनकी बेहतर देखभाल भी होगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरण को देखते हुए पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एनसीआर के निकट होने के कारण सोनीपत में प्रदूषण की चुनौती अधिक है, इसलिए हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।
वन महोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और ईको-क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपायुक्त नेहा सिंह, एसडीएम अंकित कुमार, रेंज फोरेस्ट ऑफिसर जयकिशन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोहाना बिजेंद्र मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सोनीपत अशोक भारद्वाज, वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।