Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Office bearers of Rakshak Sena Bharat and various social organizations arrived at the Sonipat Mini-Secretariat. Source: Organization.
{"_id":"6a69dfe581bfb58f2e03a0c8","slug":"video-office-bearers-of-rakshak-sena-bharat-and-various-social-organizations-arrived-at-the-sonipat-mini-secretariat-source-organization-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत लघु सचिवालय में पहुंचे रक्षक सेना भारत एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत लघु सचिवालय में पहुंचे रक्षक सेना भारत एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
रक्षक सेना भारत एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया और उपायुक्त नेहा सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम विंडो पर वर्षों से लंबित शिकायतों को केवल एमिनेंट सदस्य के हस्ताक्षर से बंद किए जाने संबंधी आदेश का विरोध किया और प्रशासन से इस आदेश को वापस लेने की मांग की।
रक्षक सेना भारत के प्रमुख मनजीत तिहाड़ा ने कहा कि सीएम विंडो आम नागरिकों की शिकायतों के समाधान का माध्यम है। यदि बिना वास्तविक समाधान के शिकायतों को बंद किया जाएगा तो जनता का प्रशासन से विश्वास कम होगा। उन्होंने कहा कि एमिनेंट सदस्य का दायित्व शिकायतों के समाधान की निगरानी करना है, केवल औपचारिक रूप से फाइल बंद करना नहीं।
ज्ञापन में कहा गया है कि इस व्यवस्था से शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता प्रभावित होगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी कम हो सकती है। संगठन ने मांग की कि आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, लंबित शिकायतों की समीक्षा के लिए स्वतंत्र समिति गठित की जाए। लापरवाही अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
इस दौरान शिवानी महलाना, प्रवीण चावला, बाबा राजेश नाथ, आनंद कुमार, सुशील, दीपक जाहरी, अभिषेक, प्रेम गौतम, सतीश जांगड़ा, रमेश, मोनू, अक्षय, विष्णु, शंकर दहिया भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।