{"_id":"67498bdade6b37f42f046abd","slug":"video-tiling-work-started-on-murthal-tajpur-road-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत के मुरथल-ताजपुर रोड पर टाइल लगाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत के मुरथल-ताजपुर रोड पर टाइल लगाने का काम शुरू
सोनीपत के मुरथल-ताजपुर रोड पर लोगों के काफी इंतजार के बाद 100 एमएम की टाइल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। खस्ताहाल सड़क पर टाइल बिछने से करीब 13 गांव के लोगों सहित वाहन चालकों का आवागमन सुगम होगा। हालांकि सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से अगस्त माह में शुरू करवाया गया था, लेकिन अक्तूबर में 40 मीटर तक ही टाइल बिछाने के बाद ग्रैप-4 के नियमों की पालना के चलते इसे अधर में छोड़ दिया गया था।
मुरथल-ताजपुर रोड को सालभर में दूसरी बार बनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सालभर में सीसी ब्लॉक हटवाकर इस रोड पर टाइल बिछवाई जा रही हैं। वर्ष 2023 में मुरथल-ताजपुर रोड को उखड़वाकर सीसी ब्लॉक बिछवाए गए थे, लेकिन बारिश के चलते वह ज्यादा दिन नहीं टिक पाए। सड़क कई जगह से धंस गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि सालभर के अंदर सड़क पर लगाए गए सीसी ब्लॉक खराब हो चुके थे। इसकी शिकायत अधिकारियों को की गई थी। जब ग्रामीणों ने विभाग के प्रति रोष जताया तो लोक निर्माण विभाग ने पिछले साल बनवाई करीब 800 मीटर लंबी सड़क को फिर उखड़वा दिया था। बाद में आचार संहिता व फिर ग्रैप-4 के नियमों के चलते सड़क का निर्माण रूक गया था। अब विभाग ने इस सड़क पर फिर से टाइल बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
करीब 25 हजार लोगों को मिलेगी आवागमन में राहत
मुरथल-ताजपुर रोड पर करीब 13 गांवों के ग्रामीणों सहित वाहन चालकाें का आवागमन है। इनमें मुरथल, नांदनौर, असदपुर, मेहंदीपुर, ताजपुर, बकतावरपुर, मलिकपुर, मीमारपुर, जैनपुर, टिकौला, रसूलपुर, ग्यासपुर व पबनेरा शामिल है। इस मार्ग से रोजाना करीब 25 हजार लोगों का आवागमन है। सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने से ग्रामीणों सहित वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विभाग की ओर से करीब 4.96 करोड़ की लागत से नालों के निर्माण सहित सड़क के तीन हिस्सों की मरम्मत करवाई जानी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग ने कार्य की शुरुआत कर दी है। मुरथल रोड पर 800 मीटर व मिमारपुर की 200 मीटर लंबी खस्ताहाल सड़क पर सीसी ब्लॉक की जगह 100 एमएम की टाइल बिछाई जाएगी। इसके बाद जीटी रोड से मुरथल रोड स्थित रजबाहे तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
मुरथल-ताजपुर रोड पर फिलहाल टाइल बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। निकासी के लिए नालों का निर्माण पहले ही पूरा कर लिया गया था। ग्रैप-4 के नियमों का पालन करते हुए अन्य कार्यों को बाद में करवाया जाएगा। -दिलबाग मेहरा, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।