Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
9 Cases Resolved at District Grievance Redressal Committee Meeting in Yamunanagar; Inquiry Ordered into Illegal Colony Case
{"_id":"69c66f07991f9290c8047cd7","slug":"video-9-cases-resolved-at-district-grievance-redressal-committee-meeting-in-yamunanagar-inquiry-ordered-into-illegal-colony-case-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 9 मामलों का निपटारा, अवैध कॉलोनी मामले की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 9 मामलों का निपटारा, अवैध कॉलोनी मामले की जांच के आदेश
लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने की। इस दौरान उन्होंने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कुल 15 एजेंडे प्रस्तुत किए गए, जिनमें चार पुराने और 11 नए मामले शामिल थे। मंत्री ने पुराने एजेंडों में से तीन का मौके पर निपटारा कर दिया, जबकि एक को लंबित रखा गया। वहीं नए मामलों में से छह का समाधान किया गया और पांच मामलों को अगली सुनवाई कार्रवाई के लिए रोक कर रखा गया।
बैठक में नगर निगम से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही। सेक्टर-17 निवासी महेंद्र सिंह ने रामनगर कॉलोनी स्थित 773 गज के प्लॉट को लेकर शिकायत रखी। उनका आरोप था कि पूरा प्लॉट अवैध होने के बावजूद उसमें से 200 गज हिस्से को एक सप्ताह के भीतर वैध दिखाकर रजिस्ट्री करा दी गई। उन्होंने अधिकारियों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया।
इस पर नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि संबंधित प्रॉपर्टी की आईडी वर्ष 2023 में सर्वे के दौरान अवैध से वैध में बदल गई थी, जो प्रथम दृष्टया तकनीकी त्रुटि प्रतीत होती है। मामले की जांच के लिए आईटी विशेषज्ञ की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सुनवाई के दौरान एक कमेटी सदस्य द्वारा अवैध रजिस्ट्रियों के आरोप लगाए जाने पर मंत्री बेदी ने सख्त नाराजगी जताई और बिना प्रमाण ऐसे आरोप न लगाने की हिदायत दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने डीएमसी और दो कमेटी सदस्यों की संयुक्त जांच कमेटी गठित कर दी है। उन्होंने निर्देश दिए कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।