{"_id":"69f332b87a915fe55c0c7fc0","slug":"video-a-young-man-swallowed-poison-after-a-dispute-with-his-wife-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: पत्नी से विवाद के चलते युवक ने निगला जहर, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: पत्नी से विवाद के चलते युवक ने निगला जहर, इलाज के दौरान मौत
गांव दामला में पारिवारिक विवाद के चलते 38 वर्षीय युवक जसबीर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जसबीर पुत्र महिपाल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।
परिजनों के अनुसार जसबीर की पत्नी पिछले करीब चार वर्षों से किसी अन्य युवक के साथ रह रही थी, जिसके चलते परिवार में लंबे समय से तनाव बना हुआ था। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि जसबीर मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था और उसे लगातार धमकियां भी मिल रही थीं। आरोप है कि संबंधित युवक द्वारा जसबीर को डराया-धमकाया जाता था और उसे चुनौती दी जाती थी।
सोनू ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जसबीर ने घर पर ही कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत जगाधरी के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि जसबीर की पत्नी नीतू, रोहित नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी, जो खेती-बाड़ी का काम करता है। मृतक जसबीर अपने परिवार का इकलौता भाई था और उसकी तीन बहनें हैं। परिवार ने आरोप लगाया कि लगातार मानसिक तनाव और धमकियों के चलते जसबीर ने यह कदम उठाया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।