Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Abhay Chautala attacks the government over the Jeevan Kundu murder case in Yamunanagar; says INLD will launch an agitation if the main accused are not arrested.
{"_id":"6a7f0ade372635b03a067945","slug":"video-abhay-chautala-attacks-the-government-over-the-jeevan-kundu-murder-case-in-yamunanagar-says-inld-will-launch-an-agitation-if-the-main-accused-are-not-arrested-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर जीवन कुंडू हत्याकांड पर अभय चौटाला का सरकार पर हमला, बोले- मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन करेगी इनेलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर जीवन कुंडू हत्याकांड पर अभय चौटाला का सरकार पर हमला, बोले- मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन करेगी इनेलो
यमुनानगर। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला शुक्रवार को यमुनानगर स्थित इनेलो कार्यालय पहुंचे। यहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने हांसी के डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले के मुख्य आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। चौटाला ने कहा कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो इनेलो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।
अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जीवन कुंडू हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल में मौत से पहले युवक द्वारा कथित तौर पर हमलावरों के संबंध में बयान दिए जाने के बावजूद पूरी कार्रवाई नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार हत्याकांड का एक मुख्य आरोपी विधायक के परिवार से जुड़ा है और उसे राजनीतिक संरक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को लेकर चौटाला ने कहा कि यह प्रदेश में राजनीतिक बदलाव का संकेत है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता दोनों दलों से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर को ताऊ देवीलाल की जयंती पर आयोजित होने वाली विशाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता द्वारा पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले पर भी चौटाला ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया जाना चाहिए और उन्हें स्वतंत्र रूप से सवाल पूछने का अधिकार मिलना चाहिए। चौटाला ने कहा कि जीवन कुंडू हत्याकांड में न्याय मिलने तक इनेलो पीछे नहीं हटेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।