Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Tight security arrangements are in place for the Governor's arrival; police have been deployed at key locations, including Mandi Gate.
{"_id":"6a7eee5462c6f49a5c06be8e","slug":"video-tight-security-arrangements-are-in-place-for-the-governors-arrival-police-have-been-deployed-at-key-locations-including-mandi-gate-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, मंडी गेट समेत प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, मंडी गेट समेत प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात
यमुनानगर। स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 15 अगस्त को नई अनाज मंडी जगाधरी में राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगे। समारोह को लेकर पुलिस ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। यहां आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। दोपहिया वाहनों के साथ कारों और अन्य वाहनों को भी रोककर आवश्यक जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ वाहनों के दस्तावेजों की भी जांच कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। मंडी गेट और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात रहेंगी। मंडी परिसर में आने वाले लोगों और वाहनों की आवाजाही पर भी नजर रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।
लगातार होगी गश्त
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर मंडी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार गश्त करेंगी। कार्यक्रम स्थल के आसपास बिना किसी जरूरी कारण के घूमने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाएगी। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु मिलने पर तत्काल जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस का प्रयास है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो। इसके लिए सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।