Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Yamunanagar: Agreement of May 13 not implemented; fire department employees protest for the ninth consecutive day.
{"_id":"6a7ee954375fa2dcdc087cab","slug":"video-yamunanagar-agreement-of-may-13-not-implemented-fire-department-employees-protest-for-the-ninth-consecutive-day-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: 13 मई के समझौते पर अमल नहीं, दमकल कर्मचारियों ने नौवें दिन भी किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: 13 मई के समझौते पर अमल नहीं, दमकल कर्मचारियों ने नौवें दिन भी किया प्रदर्शन
यमुनानगर।
हरियाणा सरकार की ओर से 13 मई को हुए समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को लगातार आठवें दिन हड़ताल जारी रखी। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कर्मचारी मुख्य दमकल केंद्र पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ नगर निगम कार्यालय से प्यारा चौक तक प्रदर्शन किया।
सरकार कर्मचारियों की पहले से स्वीकृत मांगों पर आदेश जारी करने का साहस नहीं दिखा रही। ललित कालड़ा ने कहा कि 13 मई को सरकार ने जिन मांगों पर सहमति जताई थी, उन पर आज तक सरकारी आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि समझौते के अनुसार दमकल विभाग के ड्राइवरों और दमकल कर्मचारियों को 30 जून तक नियमित करना, कर्मचारियों को 7500 रुपये वर्दी भत्ता और 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता देना शामिल था। इसके अलावा फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद रणबीर सिंह व भविचंद सहित भविष्य में ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी देने तथा नियमित कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में राहत देने समेत आठ मांगों पर सहमति बनी थी।
यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बार-बार आश्वासन देकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक मांगों को लागू करने के लिखित आदेश जारी नहीं हुए तो कर्मचारी धरना स्थल पर ध्वजारोहण और विचार गोष्ठी के बाद आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने के लिए मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।