Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
VIDEO : CM Saini will come into the field for the mayor and councilor candidates in Yamunanagar and will conduct a road show
{"_id":"67b86288f52ddeda950f4856","slug":"video-cm-saini-will-come-into-the-field-for-the-mayor-and-councilor-candidates-in-yamunanagar-and-will-conduct-a-road-show","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर में मेयर व पार्षद प्रत्याशियों के लिए फील्ड में उतरेंगे सीएम सैनी, निकालेंगे रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर में मेयर व पार्षद प्रत्याशियों के लिए फील्ड में उतरेंगे सीएम सैनी, निकालेंगे रोड शो
नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। ऐसे में प्रत्याशियों ने अपने प्रचार में पूरी ताकत को झोंक दिया है। वहीं भाजपा के मेयर व वार्डों के पार्षदों के लिए अब खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फील्ड में उतरेंगे। इसकी शुरूआत वे शनिवार (कल) को यमुनानगर-जगाधरी शहरों में रोड शो निकाल करेंगे। सीएम सैनी सुबह 10 बजे जगाधरी के वार्ड 1 की प्रत्याशी रीना के कार्यालय से करेंगे। वहीं इसी को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर व यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर इसके बारे में जानकारी दी।
हमने ईमानदार प्रत्याशी उतारे, वार्ड नौ से निर्विरोध चुनी पार्षद इसका उदाहरण : घनश्याम दास
पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन पूरी तैयारी के साथ नगर निगम के चुनावों में मेहनत कर रहा है। भाजपा के सभी प्रत्याशी पूरे उत्साह के साथ प्रचार में जुटे हैं। वहीं, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा की नगर निगम के चुनावों में भाजपा ने ईमानदार प्रत्याशी उतारे हैं, इसका एक उदाहरण वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी भावना पवन बिट्टू का निर्विरोध जितना दिखता है। पिछले कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें इस प्लान में पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि मुख्यमंत्री का रोड शो हनुमान मंदिर, प्यारा चौक, मधु चौक, शहीद भगत सिंह चौक फव्वारा चौक होते हुए अग्रसेन चौक रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए वापसी करते हुए वर्कशॉप रोड यमुनानगर पर से होते हुए बाईपास तक जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।