{"_id":"67bffe36d4503fe01a00d6c0","slug":"video-drizzle-in-yamunanagar-since-morning-temperature-dropped-beneficial-for-wheat-crop","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर में सुबह से बूंदाबांदी, गिरा तापमान, गेहूं की फसल के लिए लाभकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर में सुबह से बूंदाबांदी, गिरा तापमान, गेहूं की फसल के लिए लाभकारी
यमुनानगर में सुबह से हल्की बारिश जारी है। ऐसे में ठंडी हवाएं भी चल रही है। बारिश से बचने के लिए लोग अपने घरों से छाता लेकर निकल रहे हैं। वहीं बारिश से मौसम में ठंडक घुलने से तापमान में भी गिरावट आई है। ऐसे में जिले का अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन इसी प्रकार से मौसम बना रहने से शनिवार तक बारिश की संभावना रहेगी। उधर, हल्की बारिश जिले में 90 हजार हेक्टेयर में खड़ी गेहूं की फसल के लिए काफी लाभकारी रहेगी, परंतु यदि बारिश अधिक होती है तो छह हजार हेक्टेयर में खड़ी सरसों की फसल के लिए नुकसान हो सकता है। उधर, सुबह से लगातार हो रही बूंदाबांदी से शहर की सड़कें कीचड़ से सन गई हैं। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।