Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Fire department conducts mock drill at Mukand Lal District Civil Hospital in Yamunanagar; staff trained in fire safety measures.
{"_id":"6a2922905400023f520c8e46","slug":"video-fire-department-conducts-mock-drill-at-mukand-lal-district-civil-hospital-in-yamunanagar-staff-trained-in-fire-safety-measures-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में दमकल विभाग की मॉक ड्रिल, स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में दमकल विभाग की मॉक ड्रिल, स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके
बढ़ती गर्मी के साथ आगजनी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए बुधवार को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में दमकल विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ नर्सों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं आग बुझाने के व्यावहारिक तरीके बताए गए।
दमकल विभाग की टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर के सही इस्तेमाल का प्रदर्शन किया। इसके अलावा अस्पताल परिसर में मौजूद फायर हाइड्रेंट और पाइपलाइन के माध्यम से आग पर काबू पाने की प्रक्रिया भी समझाई गई। कर्मचारियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और प्रशिक्षण के आधार पर त्वरित कार्रवाई करना जरूरी है।
मॉक ड्रिल में मौजूद स्टाफ नर्सों ने कहा कि दमकल विभाग की ओर से दी गई जानकारी बेहद उपयोगी और सटीक है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से महिलाओं के लिए इस तरह का प्रशिक्षण जरूरी है, क्योंकि घरों में रसोई के दौरान कई बार आग लगने की घटनाएं हो जाती हैं। जानकारी के अभाव में महिलाएं स्वयं को सुरक्षित नहीं रख पातीं और हादसों का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में आग से बचाव के प्राथमिक उपायों की जानकारी जीवनरक्षक साबित हो सकती है।
दमकल अधिकारी अक्षय ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही आगजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार पहुंचते हैं। यदि ऐसी जगह पर आग लगने जैसी आपात स्थिति उत्पन्न हो जाए तो वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती होती है।
उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य अस्पताल के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना है ताकि आग लगने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके और शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाया जा सके। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि घरों और संस्थानों में अग्नि सुरक्षा उपायों को अपनाएं और फायर सेफ्टी उपकरणों के उपयोग की जानकारी अवश्य रखें।
इस अवसर पर दमकल विभाग के कई कर्मचारी, अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।