{"_id":"69e60ec7acda54c94e00b99b","slug":"video-fraud-case-in-yamunanagar-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: क्रिप्टो और फॉरेक्स के नाम पर संगठित ठगी, 5 मामलों में 4.16 करोड़ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: क्रिप्टो और फॉरेक्स के नाम पर संगठित ठगी, 5 मामलों में 4.16 करोड़ गायब
यमुनानगर में क्रिप्टो करेंसी और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर चल रहे कथित ठगी नेटवर्क का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में सामने आए 4.16 करोड़ रुपये की ठगी के मामले ने पुराने मामलों की कड़ियों को फिर से जोड़ दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई अलग घटना नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह द्वारा लंबे समय से रचा गया खेल है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आरोपियों ने ऊंचे मुनाफे का लालच देकर पहले भरोसा जीता और बाद में बड़ी रकम निवेश करवाई। शुरुआत में कुछ महीनों तक रिटर्न देकर निवेशकों को फंसाया गया, फिर सॉफ्टवेयर और एप के जरिए नकली मुनाफा दिखाकर रकम को लॉक कर दिया गया। जब निवेशकों ने पैसे वापस मांगे तो भुगतान बंद कर दिया गया और कई मामलों में धमकियां भी दी गईं।
27 मार्च 2026 से अब तक इस नेटवर्क से जुड़े पांच मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें ढाई करोड़ रुपये, 13.68 लाख रुपये, 40 लाख रुपये और तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले शामिल हैं। सभी मामलों में कई आरोपी समान पाए गए हैं, जिससे पुलिस को बड़े स्तर पर फैले नेटवर्क की आशंका है। जांच में यह भी सामने आया है कि निवेशकों को विदेश टूर, बड़ी मीटिंग्स और ऊंचे रिटर्न के वादों के जरिए जोड़ा गया। वहीं, फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेश बढ़ता हुआ दिखाया जाता था, जिससे लोग और अधिक पैसा लगाने के लिए प्रेरित होते थे। वही एसपी कमलदीप गोयल ने सभी दर्ज मामलों की जांच सीआईए वन टीम को सौपी है, और जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।