{"_id":"679e0d1fb22bd48544027b16","slug":"video-preparations-to-run-a-bus-for-prayagraj-in-yamunanagar-officers-are-making-a-plan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर में प्रयागराज के लिए बस चलाने की तैयारी, अफसर बना रहे योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर में प्रयागराज के लिए बस चलाने की तैयारी, अफसर बना रहे योजना
प्रयागराज के लिए यमुनानगर से अगले कुछ दिनों में हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू हो सकती है। इसको लेकर रोडवेज अफसर योजना बना रहे हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो फरवरी के पहले सप्ताह में ही यमुनानगर से प्रयागराज के लिए बस चलने की संभावना है। इसके साथ यमुनानगर से पंचकूला के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है, जिसके मुताबिक यमुनानगर बस स्टैंड से सुबह 6.50 व दोपहर दो बजे पंचकूला की बस हो गई है।
बता दें कि पंचकूला के लिए कई वर्षों यमुनानगर डिपो की सीधी बस सेवा बंद रही। कोरोना के चलते लॉकडाउन लगने से पहले यमुनानगर डिपो की पंचकूला और कालका के लिए एक-एक बस संचालित होती थी। उसके बाद यह रूट बंद पड़े थे।
हालांकि पंचकूला डिपो की सुबह 6.30 बजे एक बस यमुनानगर से आ-जा रही थी, पर एक ही समय बस होने से यमुनानगर से पंचकूला जाने व लौटने में जिले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। पंचकूला के लिए सीधी बस न होने पर जिले के लोगों को पहले अंबाला, चंडीगढ़ फिर आगे पंचकूला की बस लेनी पड़ती थी। यही परेशानी पंचकूला सरकारी विभागों के मुख्यालय जाने व लौटने में अफसरों व कर्मचारियों को भी थी।
इसके अलावा पंचकूला में कालका जी मंदिर भी जिले से काफी श्रद्धालु जाते हैं, उन्हें भी पंचकूला जाने व लौटने में बसों बदलने की परेशानी झेलनी पड़ती थी। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए यमुनानगर डिपो की बसों के पंचकूला रूट पर दो समय शुरू कर दिए गए हैं। इसमें एक समय यमुनानगर बस स्टैंड से सुबह 6.50 और दूसरा दोपहर दो बजे का है। इससे पंचकूला सरकारी विभागों के मुख्यालय आने-जाने वाले अफसरों व कर्मचारियों सहित कालका जी मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं सहित रूट के अन्य यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
पंचकूला के लिए यमुनानगर डिपो की बस के दो समय शुरू किए हैं। एक सुबह 6.50 व दूसरा दोपहर दो बजे का है। दोनों समय यमुनानगर बस स्टैंड से पंचकूला की बस हो गई है।- भीम सिंह, डीआई, यमुनानगर डिपो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।