{"_id":"676e5599f2ed563175056f2f","slug":"video-showers-of-rain-in-yamunanagar-coolness-in-weather","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर में बारिश की बौछार, मौसम में घुली ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर में बारिश की बौछार, मौसम में घुली ठंडक
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक यमुनानगर में शुक्रवार को बारिश की बौछार हुई। हालांकि बारिश हल्की हुई, लेकिन इससे मौसम में ठंडक घुल गई। सुबह नौ बजे बजे दोपहर 12 बजे तक रुक-रुक कर हो हल्की बूंदाबांदी से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया।
वहीं, मौसम में ठंडक घुलने से अधिकतम 18 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन लगातार चल रही बूंदाबांदी से शहर की सड़कों पर कीचड़ फैल गया जिससे लोगाें को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं, बूंदाबांदी के बीच चली शीतलहर के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा शहर की सड़कें व मुख्य मार्ग खाली नजर आए। ऐसे में लोग बहुत ही जरूरी कामों के लिए बाहर निकले।
विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को भी भारी बारिश के आसार हैं, लेकिन रविवार से लेकर वीरवार तक धूप के साथ बादल भी छाए रहेंगे। उधर, कृषि विभाग के डीडीए आदित्य डोबास के अनुसार जिले में 90 हेक्टेयर में गेहूं की फसल की खड़ी है। इन दिनों बारिश की भी आवश्यकता है। इससे गेहूं को फायदा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।