{"_id":"69f3411121f2b23e3e0b502e","slug":"video-weather-changed-due-to-rain-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तपती गर्मी से लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तपती गर्मी से लोगों को मिली राहत
पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। तापमान लगातार 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा था। हालात ऐसे थे कि लोग घरों से निकलते समय सिर को ढककर और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे थे।
इसी बीच गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और करीब 4:30 बजे आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद तापमान गिरकर करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई और बच्चों ने भी बारिश का आनंद लिया। कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी के बाद आई इस बारिश ने न केवल मौसम को ठंडा किया, बल्कि लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।