{"_id":"6a1c25acdb089cebb90cb044","slug":"video-young-boy-died-in-road-accident-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: अमेरिका से डिपोर्ट युवक की सड़क हादसे में मौत, तीन साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: अमेरिका से डिपोर्ट युवक की सड़क हादसे में मौत, तीन साथी घायल
यमुनानगर के सढौरा क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा असगरपुर गांव के पास उस समय हुआ जब स्कॉर्पियो और सामने से आ रही थार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस ने अज्ञात थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गांव लाहड़पुर निवासी रितिक के रूप में हुई है। वह पूर्व सरपंच राजेंद्र कुमार का इकलौता बेटा था। रितिक करीब ढाई साल पहले डोंकी के रास्ते अमेरिका गया था, जहां वह ट्रक चालक के रूप में कार्य करता था। करीब दो माह पहले ही उसे अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत भेजा गया था।
घायल ललित सैनी निवासी लाहड़पुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार रात रितिक का फोन आया था। उसने बताया कि उसके दोस्त रजत और हर्ष, निवासी गांव प्यारेवाला (जिला पंचकूला), उनके पास आ रहे हैं। कुछ देर बाद दोनों युवक काले रंग की स्कॉर्पियो लेकर पहुंचे और चारों पहले रसूलपुर गए। इसके बाद वे कालाआंब की ओर रवाना हो गए।
रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच जब वे असगरपुर गांव से आगे पहुंचे तो सामने से कालाआंब की ओर से आ रही यूके नंबर की काले रंग की थार ने उनकी स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के सभी एयरबैग खुल गए और वाहन सड़क पर कई पलटियां खाते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं थार के एक ओर के दोनों टायर फट गए और रिम भी टूट गए।
हादसे में रितिक, ललित, रजत और हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को पहले सिविल अस्पताल सढौरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जगाधरी रेफर कर दिया गया।
ललित और रितिक की हालत अधिक गंभीर होने पर परिजन उन्हें एमएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मुलाना ले गए, जबकि रजत और हर्ष को उनके परिजन फोर्टिस अस्पताल मोहाली ले गए। मुलाना में उपचार के दौरान रितिक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
सढौरा थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल ललित के बयान दर्ज किए। शिकायत के आधार पर अज्ञात थार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चालक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।