{"_id":"68bea29469b18bf19300b76b","slug":"video-bilaspur-aam-aadmi-party-demands-special-disaster-relief-package-for-himachal-2025-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: आम आदमी पार्टी ने मांगा हिमाचल के लिए विशेष आपदा राहत पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: आम आदमी पार्टी ने मांगा हिमाचल के लिए विशेष आपदा राहत पैकेज
प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान पर आम आदमी पार्टी ने राज्य और केंद्र सरकार दोनों से विशेष राहत पैकेज की मांग की है। कहा कि मंडी, शिमला, चंबा, कुल्लू समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचाई है। हजारों लोग प्रभावित हुए हैं, कई परिवार बेघर हो गए हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिलासपुर में प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बलदेव राज ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार बहानेबाजी छोड़कर केंद्र सरकार के साथ मिलकर राहत पैकेज सुनिश्चित करे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे हिमाचल के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करें। कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर हिमाचल के लिए तुरंत विशेष आपदा राहत पैकेज घोषित करें। मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता और प्रभावितों के लिए भोजन, पानी व दवाइयों की व्यवस्था हो। बेघर परिवारों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत तुरंत आवास उपलब्ध कराए जाएं। किसानों को फसल क्षति का मुआवजा, बीमा राशि का शीघ्र भुगतान और ऋण माफी दी जाए। सड़कों, पुलों, स्कूलों और अस्पतालों का पुनर्निर्माण विशेष बजट से हो। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल क्लीनिक और डॉक्टरों की तैनाती की जाए। बिजली, संचार और पेयजल जैसी आवश्यक सेवाएं तुरंत बहाल की जाएं। आपदा प्रभावित इलाकों को राष्ट्रीय आपदा ग्रस्त क्षेत्र" घोषित किया जाए। बलदेव राज ने कहा कि यदि सरकार ने त्वरित कदम नहीं उठाए तो प्रभावित परिवारों का पुनर्वास और जीवन पटरी पर लाना मुश्किल हो जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला सचिव बचितर सिंह रनौत भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।