Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Bilaspur Bike collided with a truck at a sharp turn in Panjpiri bike rider seriously injured undergoing treatment at AIIMS
{"_id":"68384a00d830e426ba0ff30f","slug":"video-bilaspur-bike-collided-with-a-truck-at-a-sharp-turn-in-panjpiri-bike-rider-seriously-injured-undergoing-treatment-at-aiims-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: पंजपीरी में तीखे मोड़ पर ट्रक से टकराई बाइक, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, एम्स में उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: पंजपीरी में तीखे मोड़ पर ट्रक से टकराई बाइक, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, एम्स में उपचाराधीन
पुराने नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर पंजपीरी के पास तीखे मोड़ पर ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया गया। जानकारी के अनुसार विशाल ठाकुर (23) पुत्र संजीव ठाकुर डाकघर रोपड़ी तहसील सरकाघाट मंडी वीरवार को सुबह बाइक से स्वारघाट की ओर आ रहा था। जब वह पंजपीरी से थोड़ा पहुंचा तो सामने से एक तीखे मोड़ पर आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस के माध्यम से एम्स बिलासपुर ले जाया गया, जहां पर उसका उपचार चला हुआ है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी स्वारघाट रूपलाल कथानिया ने बताया है कि ट्रक चालक घटनास्थल पर ही रुक गया था। उक्त ट्रक चालक ने ही खुद स्वारघाट थाना पुलिस को सारे मामले की सूचना दी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।