{"_id":"69ad40b65655089c2a036db1","slug":"video-bilaspur-on-the-second-sunday-of-march-a-huge-crowd-of-devotees-gathered-in-shahtalai-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: मार्च के दूसरे रविवार को शाहतलाई में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: मार्च के दूसरे रविवार को शाहतलाई में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
शाहतलाई में बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में मार्च माह के दूसरे रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां बाबा बालक नाथ के दर्शन करने पहुंचे और माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार सुबह करीब पांच बजे से ही श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई और देखते ही देखते हजारों की संख्या में भक्त यहां पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के पवित्र धाम में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शाहतलाई स्थित गरूणा झाड़ी और माता रत्नों लस्सी-रोटी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने माथा टेका। करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर माथा टेका। कई श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे और पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए थे। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था की गई है, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साफ-सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कर्मचारियों द्वारा लगातार सफाई कार्य किया जा रहा है, जिससे मंदिर परिसर स्वच्छ बना रहे और श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिल सके। मंदिर प्रशासन ने बताया कि 14 मार्च से बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में चैत्र मास के प्रसिद्ध मेले शुरू हो जाएंगे। मेले के आयोजन को लेकर मंदिर प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर अधिकारी विजयपाल ठाकुर ने बताया कि चैत्र मास के मेले का शुभारंभ 14 मार्च को पारंपरिक झंडा रस्म के साथ किया जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसर में तैयारियां जारी हैं और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन का प्रयास है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शन कर अपनी यात्रा सफल बना सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।