{"_id":"6a7054c37406206dab0f6bea","slug":"video-bilaspur-police-seizes-232-gram-chitta-heroin-three-arrested-under-ndps-act-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 232 ग्राम चिट्टा बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 232 ग्राम चिट्टा बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में 232 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं। अब पुलिस नशे के इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए सप्लाई चेन की जांच में जुट गई है।
बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव टीम ने यह कार्रवाई यातायात चेकिंग के दौरान की। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में आरोपियों से बरामद नशे की खेप को लेकर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है।
पहले मामले में स्पेशल डिटेक्टिव टीम ने बलोह फोरलेन लिंक रोड मल्यावर के पास चेकिंग के दौरान एक बस को रोका। तलाशी के दौरान बस में सवार रूबल निवासी बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के कब्जे से करीब 122 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
दूसरे मामले में पुलिस टीम ने बलोह फोरलेन रोड पर मंदरी घाट के पास यातायात जांच के दौरान एक बस में सवार दो युवकों को पकड़ा।
तलाशी लेने पर नीरज कुमार और विकास, दोनों निवासी डैहर, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी के कब्जे से करीब 110 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि दोनों मामलों में कुल 232 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई केवल नशा बरामद करने तक सीमित नहीं है।
उन्होंने बताया कि नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और सप्लाई चेन की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।