{"_id":"69ae9b4a6c594c61f705e5b6","slug":"video-bilaspur-state-executive-meeting-of-hindu-raksha-manch-concluded-in-aauhar-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: औहर में हिंदू रक्षा मंच की प्रांत कार्यकारिणी बैठक संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: औहर में हिंदू रक्षा मंच की प्रांत कार्यकारिणी बैठक संपन्न
जिले के औहर में हिंदू रक्षा मंच हिमाचल प्रदेश की दो दिवसीय प्रांत कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। बैठक में सिरमौर के हरिपुरधार, शिमला के नेरवा और चंबा के तीसा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों सहित प्रदेशभर से प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेने पहुंचे। बैठक का शुभारंभ भगवान नरसिंह और भारत माता के पूजन के साथ वंदे मातरम के गायन से किया गया। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक पूज्य स्वामी राजेंद्र गिरी महाराज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनसा राम का सानिध्य, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में हिंदू रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष कमल गौतम और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष खुशहाल सिंह गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश सचिव प्रीतम सिंह ठाकुर ने पिछले चार माह के संगठनात्मक कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके साथ ही संगठन का आगामी वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया। बैठक में सभी जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की और हिमाचल में हिंदू समाज की आंतरिक सुरक्षा को लेकर कार्ययोजना प्रस्तुत की। वक्ताओं ने हिमाचल प्रदेश की बदलती डेमोग्राफी पर चिंता व्यक्त करते हुए हिंदू समाज की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही बैठक में हिंदू रक्षा मंच के प्रमुख अभियानों जैसे लव जिहाद मुक्त हिमाचल, अवैध गतिविधि रोकथाम अभियान, नशा मुक्त हिमाचल अभियान, संस्कार सृजन और देव संस्कृति संरक्षण अभियान पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष कमल गौतम ने संगठन के वार्षिक अनिवार्य कार्यक्रमों, हिंदू समाज के सामने मौजूद चुनौतियों और उनके समाधान विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रदेशभर से आए 200 से अधिक दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय भोरंज के खिलाड़ियों ने प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरूष और महिला वर्ग बुशु प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय ठियोग में छह से सात मार्च तक हुई। इस प्रतियोगिता में भोरंज महाविद्यालय के 11 छात्रों व एक छात्रा ने भाग लिया। अभिनंदन ठाकुर ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उनका चयन प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम में अंतर विश्वविद्यालय अखिल भारतीय बुशु प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता अप्रैल माह में होगी। 56 किलोग्राम भारवर्ग में सानिया चौधरी ने रजत पदक, 90 किलोग्राम भारवर्ग में कार्तिक ने रजत, 100 किलोग्राम में तन्मय ने रजत, 75 किलोग्राम में सृजल ने कास्यं पदक जीता। सोमवार को महाविद्यालय पहुंचने पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर और स्टाफ ने टीम को स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।