Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Bilaspur State level summer festival fair will be organised from 5th to 9th April in Ghumarwin meeting regarding preparations
{"_id":"69ae92280552880f49073f88","slug":"video-bilaspur-state-level-summer-festival-fair-will-be-organised-from-5th-to-9th-april-in-ghumarwin-meeting-regarding-preparations-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: 5 से 9 अप्रैल तक सजेगा राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला घुमारवीं, तैयारियों को लेकर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: 5 से 9 अप्रैल तक सजेगा राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला घुमारवीं, तैयारियों को लेकर बैठक
5 से 9 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला घुमारवीं की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम गौरव चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मेला कमेटियों के संयोजक और सह-संयोजक भी उपस्थित रहे। इस दौरान मेले की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि मेले का शुभारंभ 5 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। शोभायात्रा को आकर्षक बनाने के लिए विशेष रंग-बिरंगे कलर ग्रुप और विभिन्न सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया जाएगा। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी, जिससे मेले की भव्यता और आकर्षण में और वृद्धि होगी। इसके बाद मेला मैदान में पारंपरिक रूप से बैलों का पूजन किया जाएगा। मेले से एक दिन पहले 4 अप्रैल को पशु मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के किसान अपने पालतू पशुओं की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए भाग ले सकेंगे। इसके साथ ही मेले के दौरान फुटबाल, बैडमिंटन, वॉलीबाल और कबड्डी सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस बार पहली बार लड़कियों के लिए हैंडबाल प्रतियोगिता भी रखी गई है, जिससे बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। मेले में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, बेबी शो, बुजुर्ग शो और डॉग शो भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती प्रतियोगिता होगी, जिसमें देशभर के नामी पहलवान भाग लेंगे। इस वर्ष कुश्ती प्रतियोगिता की कुछ श्रेणियों को बढ़ाया गया है। बच्चों के लिए बाल केसरी कुश्तियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें 15 वर्ष तक की आयु और 60 किलोग्राम तक वजन वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इसके अलावा इस बार महिला कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। मेले के दौरान चार सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें हिमाचल प्रदेश के स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जिनमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी जाएगी। एसडीएम ने बताया कि इस बार मेले को और अधिक सारगर्भित बनाने के लिए समारिका भी प्रकाशित की जाएगी। इसके लिए आम जनता से मेले के इतिहास, संस्कृति और सामाजिक पहलुओं से जुड़े लेख आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक लोग अपने लेख 25 मार्च तक एसडीएम कार्यालय घुमारवीं में जमा करवा सकते हैं। बैठक में लोक निर्माण विभाग को मेला मैदान के समतलीकरण और सड़कों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आईपीएच विभाग को पानी की आपूर्ति और अस्थायी नलों की व्यवस्था करने को कहा गया, जबकि विद्युत विभाग को मेले के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पुलिस प्रशासन को यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। अग्निशमन विभाग को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने तथा फूड सेफ्टी विभाग को मेले में लगे खाद्य स्टालों और दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा, तहसीलदार, व्यापार मंडल प्रधान हेमराज संख्यान, कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष रीता सहगल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।