{"_id":"69aea5e34eacb918490e76ac","slug":"video-bilaspur-two-cars-collide-near-tunnel-no-2-five-injured-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: टनल नंबर-2 के पास दो कारों में टक्कर, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: टनल नंबर-2 के पास दो कारों में टक्कर, पांच लोग घायल
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर-2 के पास सोमवार को दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि कारों में सवार पांच लोगों में से कुछ को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार बिलासपुर से पंजाब के आनंदपुर साहिब की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार हरियाणा के यमुनानगर से सिद्ध बाबा बालक नाथ के मंदिर शाहतलाई दियोटसिद्ध की ओर जा रही थी। दोनों वाहनों में कुल पांच लोग सवार थे। टनल नंबर-2 के पास पहुंचते ही दोनों कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एम्स ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।