{"_id":"6a54a17e4cad7bf9d1089b26","slug":"video-bjp-protest-bilaspur-law-and-order-issue-himachal-politics-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"BJP Protest Bilaspur: जिला मुख्यालय पर भाजपा का धरना, कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP Protest Bilaspur: जिला मुख्यालय पर भाजपा का धरना, कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ निकाली रोष रैली
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर विरोध जताते हुए परिधि गृह से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और सरकार अपराधों पर नियंत्रण पाने में नाकाम साबित हो रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि जिले में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।
प्रदर्शन के बाद भाजपा की ओर से उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और कथित रूप से सक्रिय माफिया तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की ढिलाई के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपराधों पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
इस मौके पर विधायक त्रिलोक जमवाल, रणधीर शर्मा, जीतराम कटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णलाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।