{"_id":"68d7bb0d35b96fa03a06b6a3","slug":"video-amar-ujala-foundations-police-dost-program-held-in-chamba-2025-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: चंबा में हुआ अमर उजाला फाउंडेशन का पुलिस दोस्त कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: चंबा में हुआ अमर उजाला फाउंडेशन का पुलिस दोस्त कार्यक्रम
महिला पुलिस थाना की कार्यवाहक प्रभारी सुनीता देवी ने अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस दोस्त कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों को समझे, सावधान रहें। साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक बनें। खुद को कमजोर न समझें। महर्षि दयानंद मठ चंबा की छात्राओं ने शनिवार को महिला पुलिस थाना चंबा का भ्रमण किया। महिला थाना की कार्यवाहक प्रभारी सुनीता कुमारी ने छात्राओं को पुलिस को अपना दुश्मन नहीं दोस्त समझने की बात कही। कहा कि पुलिस की वर्दी देख कर लोग या बच्चे उनसे बात करने में झिझकते हैं। लेकिन, उनसे डरने की जरूरत नहीं हैं। कहा कि छात्राओं, युवतियों को अपने अधिकारों का हनन नहीं होने देने चाहिए। कहा कि किसी भी छात्रा को राह चलते कोई भी छेड़ता है या उनके साथ गलत हरकत करता है। तो वे तुरंत पुलिस के 112, 1098 या विभागीय नंबर पर इसकी सूचना दे सकता है। पुलिस लड़कियों, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 48 घंटों तत्पर रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।