{"_id":"66fe6c1708f43106000a73d3","slug":"video-crowds-of-devotees-gathered-at-the-historic-bhadrakali-bhalei-mata-temple-on-the-first-navratri","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर में पहले नवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर में पहले नवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शारदीय नवरात्रों के प्रथम नवरात्रि पर जिला चंबा के सुप्रसिद्ध मंदिरों में शुमार व ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग जातर लेकर माता के चरणों में बच्चों के मुंडन संस्कार करवाने के लिए पहुंचे। अल सुबह से ही परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना आरंभ हो गया। वहीं, मंदिर परिसर में अल सुबह दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ हो गया। पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने मंदिर परिसर में पहुंच कंजक पूजन किया और कंजकों का आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान भद्रकाली भलेई माता मंदिर कमेटी की ओर से माता की चुन्नी देकर पूर्व शिक्षा मंत्री को सम्मानित किया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए भलेई मंदिर के साथ सड़क किनारे और लोगों द्वारा पार्किंग के लिए खाली किए गए खेतों में श्रद्धालुओं ने अपने वाहनों को पार्क किया। साथ ही मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने क्रमबार श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने के लिए भेजा। कुल मिला कर देरशाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर से तांता लगा रहा। भद्रकाली भलेई माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने ये जानकारी प्रदान की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।