{"_id":"6987388a673121793f095952","slug":"video-anurag-said-the-state-government-is-misleading-the-public-on-the-revenue-deficit-grant-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: अनुराग बोले- राजस्व घाटा अनुदान पर प्रदेश सरकार जनता को कर रही भ्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: अनुराग बोले- राजस्व घाटा अनुदान पर प्रदेश सरकार जनता को कर रही भ्रमित
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पंचायत चंगर में सामुदायिक केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद उन्होंने चंगर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ्त राशन योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन आदि का जिक्र किया। राजस्व घाटा अनुदान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि केंद्र सरकार ने हिमाचल को सांविधानिक दायित्वों के अनुरूप हर सहायता समय पर प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी वित्तीय विफलताओं को छिपाने के लिए केंद्र पर निराधार आरोप लगा रही है, जो पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने बताया कि रक्षा क्षेत्र के लिए बजट में लगभग 7.85 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। यह बजट समावेशी विकास, आत्मनिर्भर भारत और मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा में निर्णायक कदम है। इससे पहले अनुराग सिंह ठाकुर ने धनेड़ स्थित जीएम होली हार्ट पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में मंच संचालन की जिम्मेदारी बच्चों को दी जानी चाहिए ताकि उनका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़े। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल फोन से यथासंभव दूर रखा जाए ताकि वे पढ़ाई, खेल और रचनात्मक गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे सकें। इससे पहले बड़सर पहुंचने पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। इस अवसर पर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय व्यक्ति मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।