{"_id":"67026faf0d0e4adfbb054da3","slug":"video-anurag-singh-thakur-addressing-a-workers-meeting-in-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अनुराग ठाकुर बोले- भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश प्रथम, फिर दल और स्वयं है अंतिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अनुराग ठाकुर बोले- भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश प्रथम, फिर दल और स्वयं है अंतिम
पूर्व केंद्रीय मंत्री, हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र से सांसद व भाजपा सदस्यता अभियान के अन्तर्गत अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कुठेड़ा, सम्मू व गसोता में जनसंपर्क व जनसभाओं के माध्यम से हमीरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को धार दी व कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ने का आह्वाहन किया। इसके अतिरिक्त अनुराग सिंह ठाकुर ने स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं की सुनवाई भी की। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार लोकप्रिय संगठन बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में इस बार 12 लाख से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किए हुए हैं और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कई मण्डलों ने 25 हज़ार नये सदस्य को जोड़ने का लक्ष्य बहुत सुगमता से हासिल कर लिया जिसके लिये उस मण्डल के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। कुछ मण्डल अभी भी तय लक्ष्य से थोड़ा ही दूर हैं तो उन्हें प्रोत्साहित कर व अपने सुझाव देकर जल्द से लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास जारी है। मेरा आपसे अनुरोध है राष्ट्र नवनिर्माण के महाअभियान में आप भी भागीदार बनें, भाजपा के सदस्य बनें। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो अपनी पार्टी संविधान का अनुसरण करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य का विस्तार कर रही है और जनता की आशाओं, आकांक्षाओं की कसौटी पर ख़ुद को साबित भी कर रही है” अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हम केवल कागजों में ही हमारे संगठन नहीं बनाते बल्कि यह धरातल पर एक परिवार की तरह काम करने वाला दल है। वर्षों वर्षों से हम एक साथ काम करते-करते एक पारिवारिक सदस्य के रूप में एक दूसरे के साथ घुल मिल गए हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रयासों के कारण एक बार नहीं अनेक बार प्रदेश में और देश में सत्ता आए। उन्होंने कहा कि सत्ता में आना, सत्ता का सुख भोगना किसी अन्य राजनीतिक दलों में हो सकता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। कभी दो सीटों वाली पार्टी से 303 सीट वाली पार्टी भी बन कर दिखाया और अगर यह संभव हुआ है तो यह कार्यकर्ताओं के के दमखम और जनता के आशीर्वाद से। हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही, साथ ही सभी राजनीतिक दलों में एक प्रकार से अनूठी पार्टी है।आज भारत के 1,500 से अधिक राजनीतिक दलों में कोई भी दल लोकतांत्रिक तरीके से विश्वास और खुलेपन के साथ हर 6 साल के बाद अपने सदस्यता अभियान को नहीं करता है। ऐसा केवल और केवल भाजपा ही करती है। मैं भाजपा के सभी शुभेच्छकों, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि आइए, फिर से एक बार भाजपा से जुड़ें और हमारे संगठन को एक नई ऊंचाई के शिखर तक ले जाएं” अनुराग ठाकुर ने कहा” हिमाचल में आम जनता ही नहीं बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस कांग्रेस सरकार से त्रस्त आ चुके हैं, और भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। आज इस सरकार में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने काम ना होने से दुखी हैं और सरकार को कोस रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि कांग्रेस के ऐसे नाराज़ वर्करों तक पहुंचे वो भाजपा का सदस्य बनने के लिये तैयार बैठे हैं। श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “हिमाचल में कांग्रेस सरकार आर्थिक कुप्रबंधन के चलते आज प्रदेश 96 हज़ार करोड़ के कर्ज़े में डूब गया है और यही हालात रहे तो इस साल के अंत तक यह एक लाख करोड़ पहुँच जायेगा और जिस रफ़्तार से कांग्रेस सरकार कर्ज ले रही है, 2027 तक हिमाचल प्रदेश पर 1.5 लाख करोड़ का कर्ज होगा। प्रदेश पर महंगाई का बोझ, इंडस्ट्री के साथ बेरुख़ी, कर्मचारियों को सैलरी-पेंशन के लिए तरसाना दिखाता है कि कांग्रेस से सरकार चलाई नहीं जा रही। कांग्रेस का हाथ प्रदेश की जनता के गिरेबान पर है। बिजली के दाम इन्होंने आते ही दो बार बढ़ा दिए, पर्यावरण और दूध का सेस लगा दिया, उद्योगों पर भी सेस बढ़ाया गया है जिस से राज्य में उद्योग पलायन कर रहे हैं। कांग्रेस ने चुनावों से पहले बड़े बड़े वादे किए मगर चुनाव के बाद वादे पूरे करना तो दूर प्रदेश की माली हालत इतनी ख़राब कर दी कि यहां वेतन और पेंशन के लाले पड़ गये हैं।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।