सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   VIDEO : District level convergence committee meeting of Pradhan Mantri Adarsh ​​Gram Yojana in Hamirpur

VIDEO : आदर्श ग्राम योजना के कार्यों को अतिशीघ्र पूरा करें: अमरजीत सिंह

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:10 PM IST
VIDEO : District level convergence committee meeting of Pradhan Mantri Adarsh Gram Yojana in Hamirpur
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत मंजूर किए गए सभी विकास कार्यों को अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को इस योजना की जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमरजीत सिंह ने कहा कि खंड विकास अधिकारी और तहसील कल्याण अधिकारी इन कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा करें तथा संबंधित पंचायत सचिवों और प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित करें। उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2022-23 में जिला हमीरपुर के 5 गांवों दरोगण, दड़ूही, धीरड़, महारल और मालग को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल किया गया था और इन गांवों के लिए ग्राम विकास योजनाएं तैयार की गई थीं। इन गांवों के लिए कुल 167 विकास कार्य मंजूर किए गए हैं और इनमें से 38 कार्य पूरे कर लिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी कार्य को लेकर कोई विवाद है या कोई अन्य अड़चन आ रही है या फिर वह कार्य संभव ही नहीं हो पा रहा है तो उसकी जगह अन्य कार्य का प्रस्ताव तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पंचायतें इन कार्यों में कनवर्जेंस का विशेष ध्यान रखें। कार्य पूर्ण होते ही उसकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग एवं अपलोडिंग भी तुरंत करें। उपायुक्त ने कहा कि पिछली बार जिला हमीरपुर ने इस योजना के क्रियान्वयन में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया था। इस स्थान को बरकरार रखने के लिए सभी अधिकारी और पंचायत जनप्रतिनिधि तत्परता के साथ कार्य करें। बैठक में कार्यकारी जिला कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल ने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा केे बाद उपायुक्त अमरजीत सिंह ने मानसिक मंदता, ऑटिज्म, सेरीब्रल पाल्सी और बहु-विकलांगता के शिकार व्यक्तियों के कल्याण के लिए बनाए गए राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अंतर्गत स्थानीय समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक के दौरान समिति ने उक्त विकलांगताओं के शिकार 4 व्यक्तियों के लिए कानूनी संरक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की। उपायुक्त ने बताया कि इस तरह की विकलांगताओं के शिकार 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों के माता-पिता स्वभाविक रूप से ही उनके संरक्षक होते हैं। लेकिन, 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ऐसे लोगों के लिए कानूनी संरक्षकों की नियुक्ति आवश्यक होती है, ताकि ये अधिकृत संरक्षक दिव्यांगजनों की ओर से सभी आवश्यक औपचारिकताएं को पूर्ण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : अमृतसर के गांव कोट रजादा में मतपत्र छूटने पर हंगामा, मतदान बंद

15 Oct 2024

VIDEO : अमृतसर में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी

15 Oct 2024

VIDEO : जालंधर में वोटिंग के लिए लगी लाइनें, लोगों में उत्साह

15 Oct 2024

Tikamgarh News: शराब ठेकेदार के गुंडों की ग्रामीणों ने कर दी धुनाई, गांववालों पर लगा नकदी-राइफल लूटने का आरोप

15 Oct 2024

VIDEO : पंचायत चुनाव के लिए मोहाली के गांव जुझार नगर में लगी लंबी लाइनें

15 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : पंचायत चुनाव के लिए बरनाला में लगी लंबी लाइनें, लोगों में दिखा उत्साह

15 Oct 2024

VIDEO : मोगा में पंचायत चुनाव में मतदान के लिए लगी लंबी लाइनें

15 Oct 2024
विज्ञापन

Agar Malwa News: बाजार बंद; नगर में पसरा सन्नाटा, सड़क हादसे में मृतकों को ऐसे दी गई श्रद्धांजलि, VIDEO

15 Oct 2024

VIDEO : बोलीं गाजीपुर की डीएम, श्री अन्न में पोषक तत्वों का होता है भंडार

15 Oct 2024

VIDEO : बस और टवेरा की आमने-सामने हुई भिड़ंत, 14 लोग घायल

14 Oct 2024

VIDEO : गंगा तट के पास झोपड़ियों में पकड़ा मांस के साथ नशे का जखीरा

14 Oct 2024

VIDEO : देहरादून में रामलीला देखने उमड़ी लोगों की भीड़, मंचन देख हुए उत्साहित

14 Oct 2024

VIDEO : असत्य पर सत्य की हुई विजय, धू-धू कर जल उठा रावण

14 Oct 2024

VIDEO : फिरोजाबाद में ऐतिहासिक रामलीला में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक का हुआ मंचन

14 Oct 2024

VIDEO : अलीगढ़ पुलिस ने बुलंदशहर में मारे गए बदमाश का साथी दबोचा; पैर में लगी गोली

14 Oct 2024

MP News: सागर विश्विद्यालय कैंपस में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील, देखें वीडियो

14 Oct 2024

VIDEO : कुरुक्षेत्र में पराली जलाने के बढ़ रहे मामले, टीम ने पहुंचकर आग बुझवाई

14 Oct 2024

VIDEO : बहराइच मामले में बिफरे सपा के प्रदेश अध्यक्ष, बोले- ऐसे मामलों में CM को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए

14 Oct 2024

VIDEO : गले मिलते ही चारों भाइयों की जय-जय कार और हर हर महादेव... के जयघोष से गूंजी काशी

14 Oct 2024

VIDEO : गाजीपुर में हौसला बुलंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पुलिस ने पकड़ा

14 Oct 2024

VIDEO : वाराणसी के लंका क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर का अनिश्चितकालीन धरना, कर रहे न्याय की मांग

14 Oct 2024

VIDEO : कुशीनगर एक्सप्रेस में पेंट्रीकार के कर्मियों की गुंडई, देखें वीडियो

14 Oct 2024

VIDEO : लुधियाना में पकड़ा गया 600 किलो मिलावटी खोया

14 Oct 2024

VIDEO : वाराणसी में गोल्डन क्लब की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन आज, तीन थानों की फोर्स तैनात

14 Oct 2024

Rajgarh Road Accident: राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, आठ वर्षीय मासूम को ट्रक ने रौंदा, दो हिस्से में बंटा शरीर

14 Oct 2024

VIDEO : लुधियाना में राजस्थान से आया 600 किलो मिलावटी खोया जब्त

14 Oct 2024

VIDEO : झज्जर में आंबेडकर चौक के पास बाइक में लगी आग, दो युवक जान बचाकर मौके से भागे

VIDEO : घर में महिला गला रेतकर हत्या, इंजेक्शन लगाकर देवरानी को किया बेहोश, पुलिस कर रही हत्यारों की तलाश

14 Oct 2024

Tikamgarh: एसपी कार्यालय का रजक समाज ने किया घेराव, कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी, देखें वीडियो

14 Oct 2024

VIDEO : कपूरथला में लंडा-गोल्डी ग्रुप का गुर्गा पिस्टल के साथ गिरफ्तार

14 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed