{"_id":"6a7c6a16173a3067800148b5","slug":"video-dr-rajendra-kanwar-sets-an-example-transfers-assets-worth-rs80-crore-to-the-government-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मिसाल बने डॉ. राजेंद्र कंवर... 80 करोड़ की संपत्ति सरकार के नाम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मिसाल बने डॉ. राजेंद्र कंवर... 80 करोड़ की संपत्ति सरकार के नाम की
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन के जोलसप्पड़ निवासी 77 वर्षीय चिकित्सक डॉ. राजेंद्र कंवर ने अपनी और दिवंगत पत्नी कृष्णा कंवर की करीब 80 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति प्रदेश सरकार को समर्पित कर समाज के लिए मिसाल पेश की है। डॉ. कंवर ने पांच अगस्त को संपत्ति की गिफ्ट डीड सरकार के नाम कर दी। इसके बाद संबंधित भूमि का इंतकाल भी प्रदेश सरकार यानी डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के नाम दर्ज हो गया है।
डॉ. कंवर ने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने वर्ष 2021 में ही अपनी पूरी चल-अचल संपत्ति प्रदेश सरकार के नाम वसीयत करने का निर्णय लिया था। अब पांच अगस्त को गिफ्ट डीड के माध्यम से इसे सरकार को सौंप दिया। दंपति की कोई संतान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनकी स्वयं अर्जित संपत्ति है, जबकि पुश्तैनी संपत्ति वह करीबी रिश्तेदारों को देंगे। डॉ. कंवर की इच्छा है कि उनकी संपत्ति का उपयोग जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया जाए। उन्होंने सरकार से यहां जेरियाट्रिक केयर सेंटर या वृद्धाश्रम बनाने का आग्रह किया है। वह चाहते हैं कि संस्थान का नाम ‘कृष्णा राजेंद्र’ रखा जाए। जोलसप्पड़ में उनकी दो मंजिला मकान, पांच कनाल पांच मरला भूमि, आभूषण, कार, फर्नीचर, बैंक जमा राशि समेत अन्य संपत्ति है। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये से अधिक है। यह संपत्ति निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से करीब 100 मीटर दूर है। 77 वर्ष की उम्र में भी डॉ. कंवर अपने घर पर मरीजों का महज चंद रुपये में उपचार कर रहे हैं। उन्होंने मृत्यु के बाद अपनी देह मेडिकल छात्रों के अध्ययन के लिए मेडिकल कॉलेज को दान करने का भी निर्णय लिया है। डॉ. कंवर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलकर संपत्ति के उपयोग को लेकर अपनी इच्छा बताने की बात कही है। उन्होंने एसडीएम नादौन को भी इस संबंध में अवगत करवाया है। एसडीएम निशांत शर्मा ने दंपति के निर्णय की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।