{"_id":"6a7c54564999e8d72f039199","slug":"video-rajendra-rana-sujanpur-police-station-protest-48-hour-ultimatum-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: 48 घंटे का अल्टीमेटम पूरा, गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे राजेंद्र राणा; सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: 48 घंटे का अल्टीमेटम पूरा, गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे राजेंद्र राणा; सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया घेराव
Ankesh Dogra
Updated Wed, 12 Aug 2026 04:39 PM IST
Link Copied
हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को 48 घंटे का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद स्वयं गिरफ्तारी देने सुजानपुर पुलिस थाना पहुंच गए। उनके साथ भाजपा मंडल सुजानपुर और बमसन के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और थाने का घेराव किया।
राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि हमीरपुर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इस संबंध में सुजानपुर थाने में शिकायत देने के बावजूद 48 घंटे बीतने पर भी पुलिस की ओर से मामला दर्ज नहीं किया गया।
राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों में एफआईआर दर्ज कर दी जाती है, जबकि प्रधानमंत्री से जुड़े मामले में शिकायत के 48 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हिमाचल में अलग-अलग लोगों के लिए अलग कानून हैं।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार से सवाल पूछना गुनाह है तो वह खुद गिरफ्तारी देने के लिए थाने पहुंचे हैं। राणा ने कहा कि वह न भागेंगे और न ही जमानत लेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम सरकार से सवाल पूछना और जनहित से जुड़े मुद्दे उठाना है। राजनीतिक मामलों से भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।
पूर्व विधायक ने पुलिस से राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर कार्रवाई में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
पुलिस थाने के घेराव के बाद भाजपा मंडल सुजानपुर और बमसन के नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें करीब ढाई महीने से लंबित बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव जल्द करवाने की मांग की गई।
भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव लंबित होने के कारण पंचायती राज संस्थाओं का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने लंबित और अधूरे विकास कार्यों को भी जल्द गति देने की मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।