{"_id":"6a7c5f3a5a77fea5de0486bb","slug":"video-poor-and-middle-classes-to-face-the-brunt-of-inflation-due-to-rising-petrol-and-diesel-prices-heres-what-people-had-to-say-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से गरीब व मध्यम वर्ग को सहना पड़ेगा महंगाई का झटका, जानें क्या बोले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से गरीब व मध्यम वर्ग को सहना पड़ेगा महंगाई का झटका, जानें क्या बोले लोग
प्रदेश सरकार की ओर से अनाथ एवं विधवा सेस लगाने के बाद हमीरपुर में डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि हुई है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम परिवारों पर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर पड़ेगा। लोगों के अनुसार पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका प्रभाव परिवहन व्यवस्था और रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ेगा। माल ढुलाई महंगी होने से सब्जियों, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए रोजाना वाहन का इस्तेमाल करने वाले परिवारों का मासिक बजट पहले ही प्रभावित हो ऐसे में ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी आम लोगों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन सकती है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए निजी वाहनों पर निर्भरता अधिक है। सार्वजनिक परिवहन की सीमित सुविधा के कारण उन्हें अपने वाहनों से ही आवागमन करना पड़ता है। लोगों ने ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने तथा महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।