{"_id":"6a6dcce34af4277eff067ad4","slug":"video-hamirpur-bagwara-panchayat-gram-sabha-vbgrg-scheme-health-drug-free-awareness-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बगवाड़ा ग्राम सभा में वीबीजीआरजी योजना, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बगवाड़ा ग्राम सभा में वीबीजीआरजी योजना, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति पर हुई चर्चा
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 04:09 PM IST
Link Copied
ग्राम पंचायत बगवाड़ा में शनिवार को ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्रोग्राम (जीपीडीपी) के तहत आम ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान वरुण चंदेल ने की, जबकि जिला परिषद सदस्य रजनी देवी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
ग्राम सभा में पंचायत प्रधान वरुण चंदेल ने ग्रामीणों को ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान (जीपीडीपी) और वीबीजीआरजी योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों में लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है।
उपप्रधान यशदीप चंदेल ने किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से खेती की लागत कम होती है और मिट्टी की उर्वरता के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. कुसुम ने बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा पीने के पानी को उबालकर उपयोग करने की सलाह दी।
इस दौरान पुलिस चौकी अवाहदेवी के एएसआई रंगीला राम ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से चिट्टा जैसे घातक नशे की तस्करी रोकने के लिए ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने का आग्रह किया।
ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।