{"_id":"69f8509ed9a976b2d40c99eb","slug":"video-hamirpur-car-loses-control-and-plunges-off-road-one-dead-accident-occurs-in-dhabariyana-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: अनियंत्रित होकर सड़क से गिरी कार, एक की मौत; धबड़ियाणा में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: अनियंत्रित होकर सड़क से गिरी कार, एक की मौत; धबड़ियाणा में हुआ हादसा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 04 May 2026 01:38 PM IST
उपमंडल बड़सर के धबड़ियाणा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों में से 1की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में सरोज 59 वर्ष, संतोष कुमारी और 74 वर्षीय रमेश चंद को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को अपने अधिकार क्षेत्र में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है, शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार या लापरवाही को वजह माना जा रहा है। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।