{"_id":"69c275ef1d66b3fc9d083ec6","slug":"video-hamirpur-former-chief-minister-dhumal-says-the-construction-of-a-strong-democracy-is-possible-only-through-womens-participation-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पूर्व मुख्यमंत्री धूमल बोले- महिलाओं की भागीदारी से ही सशक्त लोकतंत्र का निर्माण संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पूर्व मुख्यमंत्री धूमल बोले- महिलाओं की भागीदारी से ही सशक्त लोकतंत्र का निर्माण संभव
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:00 PM IST
Link Copied
महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त सदस्य उषा बिरला, अनिता गथानिया और रीना सपहिया ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल के समीरपुर स्थित निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वर्तमान राजनीति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है और उनकी सक्रिय भागीदारी के बिना सशक्त लोकतंत्र की परिकल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दे रही हैं तथा राजनीतिक क्षेत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। प्रो. धूमल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए टिकट वितरण में आरक्षण का प्रावधान किया और उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान किए। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, जिससे संगठन को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा केवल संगठन का एक अंग नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। महिलाओं की ऊर्जा, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता के कारण पार्टी निरंतर सशक्त हो रही है। इस अवसर पर उषा बिरला, अनिता गथानिया और रीना सपहिया ने महिला मोर्चा की ओर से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।