{"_id":"69eb57aeca94115c8002c1a6","slug":"video-hamirpur-mla-suresh-kumar-says-bjp-is-misleading-on-womens-reservation-bill-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: विधायक सुरेश कुमार बोले- महिला आरक्षण बिल पर भाजपा कर रही गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: विधायक सुरेश कुमार बोले- महिला आरक्षण बिल पर भाजपा कर रही गुमराह
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Apr 2026 05:14 PM IST
Link Copied
महिला आरक्षण विधेयक पर भारतीय जनता पार्टी लोगों को गुमराह कर रही है। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की हितैषी होने का ढोंग रच रही है। यह आरोप भोरज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में लगाए। उन्होंने बताया कि भाजपा इस बिल पर गुडिया विलाप कर रही है। महिला आरक्षण बिल वर्ष 2023 में संसद के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित हो चुका है। अभी हाल ही में सरकारी दस्तावेज राजपत्र में भी नोटिफाई किया है। भारतीय जनता पार्टी दोगलापन कर रही है। भाजपा महिलाओं को आरक्षण देने के हक में नहीं हैं। जब मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे थे तो भाजपा ने किया किया। खिलाड़ी महिलाएं धरने पर बैठी थीं। अंकित भंडारी केस पर भाजपा का क्या स्टेंड क्या था। भारतीय जनता पार्टी केवल वोट की राजनीति करती है। राजीव विंदल और जयराम ठाकुर को स्पष्ट करना चाहिए कि दोहरी मानसिकता केवल वोट लेने के लिए है। महिलाओं को केवल वोट का जरिया समझते हैं। सुरेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हिंदुत्व का मुखौटा उतरा है। पश्चिम बंगाल में सांसद अनुराग ठाकुर मछली का सेवन कर रहे हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या उनका हिंदुत्व केवल वोट के लिए है। वह सनातन की बात तो करते हैं लेकिन सनातन के नियमों के खिलाफ कार्य करते हैं। कौल सिंह पर पूछे प्रश्न के जवाब में सुरेश कुमार ने कहा कि उनसे पार्टी समय-समय पर सुझाव लेती है। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की ओर से उठाए विषय बस अड्डा हमीरपुर में टेंडर राशि बढ़ौतरी के सवाल के जवाब में सुरेश ने कहा कि वह लोकायुक्त के पास जाकर अपनी बात रखें। राजेंद्र राणा को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।