{"_id":"6829c42d52d05e5b9808fe54","slug":"video-hamirpur-sunny-six-avahdevi-team-won-the-volleyball-tournament-2025-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सनी सिक्स अवाहदेवी टीम ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सनी सिक्स अवाहदेवी टीम ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट
ग्राम पंचायत बजड़ौह में परमार यूथ क्लब बजड़ौह की ओर से एक दिवसीय अंडर-19 वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की लगभग दस टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन के मुख्य संरक्षक परमार युवक मंडल बजड़ौह के जितेंद्र नगवाल ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान बजड़ौह टीम और नवाही टीम के बीच आमना-सामना हुआ। बजड़ौह की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नवाही को सीधे सेटों में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में बधानी और सनी सिक्स अवाहदेवी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। उत्कृष्ट टीम समन्वय और रणनीति के दम पर सनी सिक्स अवाहदेवी ने बधानी को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मुकाबला बजड़ौह और सनी सिक्स अवाहदेवी के बीच खेला गया, जो कि दर्शकों के लिए अत्यंत रोमांचक और दिलचस्प रहा। सनी सिक्स अवाहदेवी की टीम ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम सनी सिक्स अवाहदेवी को 4100 रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई। जबकि उपविजेता बजड़ौह टीम को 3100 रुपये नगद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।